दो भाइयों को फरसे से सब्जी की तरह काट डाला, मर्डर की वजह एक चाऊमीन प्लेट

Published : Oct 10, 2024, 05:53 PM IST
Bharatpur News

सार

भरतपुर में चाउमीन के ₹20 के विवाद में एक व्यक्ति की हत्या और उसका भाई गंभीर रूप से घायल। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी।

भरतपुर (राजस्थान). भरतपुर जिले के गहनौली मोड थाना क्षेत्र के खानवा गांव में चाऊमीन के पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या हो गई और उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई और लोगों ने सड़क जाम कर दी।

पूरा विवाद सिर्फ बीस रुपए को लेकर था

पुलिस के अनुसारए बुधवार रात करीब 8 बजे खानवा बस स्टैंड के पास एक चाऊमीन की ठेली पर कुछ लोगों ने चाऊमीन खाया था। जब ठेले वाले ने उनसे पैसे मांगे तो वे टालमटोल करने लगे। बताया जा रहा है कि पूरा विवाद सिर्फ बीस रुपए को लेकर था। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और कुछ देर बाद विवाद इतना बढ़ गया कि 10 से बारह लोगों ने लाठीए फरसों से हमला कर दिया। ठेले वाले और उसके भाई को इतना पीटा कि एक की मौत हो गई।

सब्जी की तरह फरसे से काट डाली पूरी बॉडी

इस घटना को लेकर घायल रामगोपाल ने पुलिस को बताया कि वह और उसका भाई जितेन्द्र खानवा बस स्टैंड के पास चाऊमीन का ठेला लगाते थे। कल रात कुछ लोगों ने मामूली से रुपयों के विवाद में भाई की हत्या कर दी। उसे करीब पंद्रह बीस जगहों से फरसों से काटा। मैने रोकने की कोशिश की तो डंडों से बुरी तरह पीटा और हाथ पैर तोड़ दिए। इस घटना के बाद फिलहाल तनाव का माहौल बना हुआ है। आसपास के गांव वाले बड़े स्तर पर सड़कें जाम करने की तैयारी कर रहे हैं। उधर पुलिस का कहना है कि पांच आरोपी हिरासत में लिए गए हैं। बाकि की तलाश की जा रही है।

परिवार लाश उठाने को नहीं तैयार

उधर त्योहार से ठीक पहले इस तरह के विवाद के बाद जितेन्द्र और रामगोपाल के घर में कोहराम मचा हुआ है। जितेन्द्र का शव अस्पताल के मुर्दाघर में रखा हुआ है। परिजन शव उठाने को तैयार नहीं हैं।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Shikhar Agrawal APO: एक ही कंपनी से खरीदे 40 विला-कॉटेज, IAS अधिकारी को क्यों किया गया APO?
कौन है ये कपल जो राजस्थान में लड़ रहा पंचायत चुनाव, 145 करोड़ की संपत्ति...फिर भी कार नहीं