जिम ट्रेनर की काली करतूत, बॉडी दिखाकर लड़कियों को करता था इम्प्रेस, फिर...

Published : Jul 26, 2024, 05:16 PM IST
bike body

सार

स्कूल की छात्राओं को बॉडी दिखाकर इम्प्रेस करने वाले एक बदमाश को पुलिस ने एक साथी के साथ गिरफ्तार किया है। वह लड़कियों को ब्लैकमेल कर उनके साथ रेप करता था।

भीलवाड़ा. राजस्थान के भीलवाड़ा में पुलिस ने एक जिम ट्रेनर को गिरफ्तार किया है। जो स्कूल की छात्राओं को अपनी बॉडी दिखाकर इम्प्रेस करता था। फिर अपने जाल में फंसते ही उनके फोटो को अश्लील फोटो वीडियो के साथ एडिट कर उन्हें ब्लैकमेल कर बलात्कार करता था। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ चोरी, मारपीट, रेप और मारपीट का केस दर्ज किया है।

16 साल की लड़की को भगाने का केस दर्ज

सुभाष नगर थानेदार शिवराज ने बताया कि जिम ट्रेनर का नाम मोंटी है। वह अपने साथी रोहित उर्फ कान्हा के साथ पकड़ा गया है। मोंटी जिले का हिस्ट्रीशीटर भी है और उस पर दो हजार का इनाम भी घोषित था। वह अपने जिम में आने वाले कम उम्र के लड़कों के साथ गिरोह बनाकर वारदात करता था। हाल ही में उसके खिलाफ इलाके में रहने वाले एक शख्स ने केस दर्ज कराया था कि मोंटी उसकी 16 साल की भतीजी को भगा ले गया।

दस शहरों के टोल प्लाजा किए चेक

पुलिस ने आरोपी को ढूंढ निकालने के लिए भीलवाड़ा जिले से लेकर राजसमंद, उदयपुर, अजमेर, जोधपुर, किशनगढ़ और एमपी के नीमच तक करीब दस शहरों में टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए। तब जाकर वह पकड़ में आया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लड़की को छुड़ा लिया है। पुलिस ने बताया कि मोंटी मूल रूप से भीलवाड़ा का रहने वाला है। वहीं जिम चलाता है। उसके खिलाफ दस से अधिक केस दर्ज है।

यह भी पढ़ें :  घर के बाहर बैठे टीचर का गला काटा, बाप बचाने आया तो उसका भी हाथ काट डाला....

ऐसे फंसाता था लड़कियां

पुलिस ने बताया कि मोंटी, पावर बाइक पर घूमता था। स्कूल जाने वाली लड़कियों को टारगेट करता और उनका पीछा करता था। वह अपनी बॉडी दिखाकर बाइक पर एक्शन कर लड़कियों को इम्प्रेस करता था। इसके बाद जो लड़की उसके चक्कर में आ जाती थी। फिर उसे रेस्टोरेंट ले जाता। उसके बाद दोस्ती कर फोटोज लेता और उनको अश्लील तरीके से एडिट कर सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर रेप करता था। उसने पांच से सात लड़कियों के साथ ऐसा किया है। जिस लड़की को पुलिस ने उसके चंगुल से छुड़ाया, उसके साथ भी वह रेप करने ही वाला था।

यह भी पढ़ें :  अजमेर में वकील का कांडः अमेरिकी महिला से शादी-रेप और अब केस में आया नया ट्विस्ट

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 9 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट
Weather Update 8 August 2026: दिल्ली-NCR से राजस्थान तक बारिश-तूफान का असर, जानें आपके शहर का हाल