जिसे जिंदगी जीने की समझ ही नहीं, वो मासूम को मौत को गले लगाने चला, डॉक्टर के 13 साल के बेटे ने लगाई फांसी

Published : Apr 15, 2023, 12:33 PM IST
bhilwara news doctor 13 year old son committed suicide

सार

राजस्थान के भीलवाड़ा से दुखद खबर सामने आई है। जहां एक डॉक्टर के 13 साल के बेटे ने घर में पर्दे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। इस घटना से इलाके में कोहराम मचा हुआ है।

भीलवाड़ा. राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां सुसाइड करने से ऐसे शख्स की मौत हो गई। जिसको अभी पूरी तरह से जिंदगी जीने की समझ ही नहीं आई थी। या फिर यूं कहें कि उसके अभी तक दूध के दांत भी नहीं टूटे थे। इसके पहले ही उसने मौत को गले लगा लिया। 13 साल के मासूम ने अपने घर के बाथरूम में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली।

डॉक्टर पापा अस्पताल गए और बेटे ने लगा ली फांसी

घटना भीलवाड़ा जिले के सुभाष नगर इलाके की है। जहां 13 साल के अर्णव नाम की मां 2 दिन पहले पीहर चली गई थी। वहीं पिता जो पेशे से डॉक्टर थे। वह भी अपने हॉस्पिटल चले गए। पीछे से 13 साल के मासूम ने सुसाइड कर लिया। जिसने अपने घर के बाथरूम में लगे पर्दे से फांसी का फंदा बनाया और फिर उसी पर झूल गया।

स्कूल से मिल सकता है मौत का सुराग

हालांकि पुलिस को मुख्य से किसी भी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं परिजनों का कहना है कि अर्णव कई दिनों से परेशान सा रहता था। कई बार उससे कारण भी पूछा गया लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। ऐसे में फिलहाल पुलिस अब अर्णव के स्कूल की टीचर और साथी स्टूडेंट से बात कर पता लगाएगी कि आखिर किस बात को लेकर 13 साल के मासूम में सुसाइड कर लिया।

डॉक्टर पिता का रो-रोकर बुरा हाल

आपको बता दें कि राजस्थान में रोज 2 से 3 सुसाइड केस सामने आते हैं। लेकिन यह शायद पहला ऐसा मामला होगा जिसमें 13 साल के मासूम ने सुसाइड किया हो। घटना के बाद पिता डॉक्टर पूरी तरह से परेशान है। वही मां बदहवास हालत में है। फिलहाल पुलिस इन्वेस्टिगेशन के बाद ही पूरे कारणों का पता चल सकेगा परिवार को किसी भी शख्स पर कोई शक नहीं है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी