मां-दादी दौड़कर आईं और 1 साल की बच्ची की मौत, हर किसी को रूला गया ये खौफनाक दृश्य

Published : Jun 22, 2024, 11:35 AM IST
Rajasthan news

सार

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में शुक्रवार को जमकर बारिश हुई, लेकिन तेज आंधी और तूफान ने हाहाकार मचा दिया। इसी बीच जिले में एक मकान गिरने से एक साल की बच्ची की नीचे दबने से मौत हो गई।

भीलावाड़ा. राजस्थान में लगातार तेज गर्मी पड़ने के बाद अब ज्यादातर इलाकों में बारिश का दौर जारी है। राजस्थान में बारिश के साथ तेज आंधी भी चल रही है। इसी बीच राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से बड़ा हादसा सामने आया है। यहां तेज आंधी चलने के दौरान एक मकान का टीनशेड गिर गया। जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया। लेकिन इस घटना में 1 साल की मासूम की मौत हो गई, जो बेहद दुखद है।

दादी और मां दौड़कर बचाने आईं...

दरअसल, घटना कोटडी इलाके के मालीखेड़ा गांव में हुई। घर वालों ने एक साल की मासूम रीना को कमरे में खुले में सुला रखा था। जबकि उसकी मां और दादी दूसरे कमरे में थे। इनके मकान के ऊपर टीनशेड लगा था।जैसे ही आंधी शुरू हुई तो अचानक टीनशेड टूट गया। इसके बाद एक सीमेंट का पोल और टीनशेड का बड़ा हिस्सा उस मासूम के ऊपर आ गिरा। जब दादी और मां दौड़कर कमरे की तरफ गई तो मासूम टीनशेड और उस पोल के नीचे दबी थी।

मासूम को बाहर निकाला...लेकिन थम चुकी थीं सांसे

घटना के तुरंद बाद घर के आसपास रहने वाले पड़ोसी लोगों को बुलाया। करीब 10 से 15 मिनट की मशक्कत के बाद जब मासूम को बाहर निकाला गया तो उसकी सांसे रूक चुकी थी। हालांकि परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर द्वारा मासूम को मृत घोषित कर दिया गया।

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Today: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में बदला मौसम, जानें कहां भारी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी