राजस्थान में बवाल: जोधपुर ईदगाह से दरवाजा खोले जाने के विरोध में उपद्रव, दुकानें और वाहन फूंके, पथराव में एसएचओ घायल

Published : Jun 22, 2024, 08:25 AM ISTUpdated : Jun 22, 2024, 09:00 AM IST
rajasthan eidgah.jpg

सार

जोधपुर में शुक्रवार देर रात ईदगाह के पास जमकर उपद्रव हुआ। यहां ईदगाह से पिछली दीवार की तरफ गेट खोलने को लेकर उपद्रव और आगजनी की गई। पथराव में एसएचओ भी घायल हो गए। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। 

जोधपुर। जिले के सूर सागर इलाके में शुक्रवार देर रात जमकर हिंसा हुई। यहां ईदगाह की पिछली दीवार से दो गेट निकाले जाने का कार्य शुरू होने पर बवाल हो गया। विरोध में बस्ती के लोगों ने उपद्रव शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो उस पर भी पथराव और आगजनी की गई। देर रात हालात ये हो गए कि लोकल पुलिस के अलावा एसटीएफ को भी मौके पर बुलाया गया।

उपद्रवियों ने पुलिस पर किया पथराव
ईदगाह क्षेत्र में हालात बेकाबू हो गए थे। उपद्रवियों ने पुलिस पर ही पथराव कर दिया। पुलिस ने भी आंसू गैंस के गोले छोड़े। पथराव में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। एसएचओ को गंभीर चोटें लगी हैं। करीब 15 से 20 अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने पथराव करने वाले करीब 20 लोगों को हिरासत में भी लिया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज किया है। इसके साथ ही खुद केस दर्ज कराया है। 

वीडियो

दरअसल सूरसागर इलाका पुराने शहर में स्थित है। यहां राजाराम सर्किल के नजदीक स्थित ईदगाह के मुख्य गेट के नजदीक कुछ दुकानें हैं। यहां पर पिछली दीवार से एक साथ दो गेट निकालने का काम शुरू कर दिया गया। यहां रहने वाले बस्ती के लोगों ने विरोध किया तो हंगामा मच गया। दोनों पक्षों की ओर से पथराव शुरू हो गया। रात करीब दस बजे के बाद जमकर उपद्रव के साथ आगजनी की घटनाएं भी हुईं। देर रात तक बवाल  जारी रहा।

दुकानें और वाहनों को जला डाला
एसटीएसफ, आरएससी और लोकल पुलिस ने पूरा इलाका घेरा। ईदगाह के नजदीक कुछ दुकानें भी जला दीं गई और कुछ वाहनों को भी आग लगा दी गई। इस घटना के बाद से अब पुलिस पहरा तैनात है। भारी पुलिस फोर्स लगी हुई है। हालात फिलहाल काबू में बताए जा रहे हैं। अब पुलिस की नजर सोशल मीडिया पर है। जरुरत पडने पर इंटरनेट बंद करने की भी तैयारी की जा रही है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

राजस्थान बना देश का ऐसा पहला राज्य, सड़क पर शव रख विरोध किया तो 5 साल की जेल
एक ऐसी भी पत्नी, पति का कत्ल कराने के बाद फ्लाइट से शोक सभा में पहुंची