गहलोत सरकार के फ्री स्मार्ट फोन के चक्कर में लगा 80 हजार का चूना, जानें कैसे

Published : Sep 26, 2023, 03:48 PM IST
bike

सार

गहलोत सरकार की ओर से कैंप लगा कर बाटें जा रहे फ्री स्मार्ट फोन के चक्कर में एक व्यक्ति को 80 हजार का चूना लग गया। पत्नी को फ्री स्मार्टफोन दिलाने गए व्यक्ति को कागज पूरे न होने पर फोन तो मिला नहीं कैंप से उसकी बाइक भी चोरी हो गई।  

जयपुर। राजस्थान की गहलोत सरकार की सबसे बड़ी फ्री स्मार्ट फोन देने वाली योजना के चक्कर में एक व्यक्ति को 80 हजार रुपये का चूना लग गया। सात हजार का फ्री स्कीम और डाटा कनेक्शन लेने गए व्यक्ति की बाइक की किसी ने पार कर दी। वह पत्नी को सरकार की ओर से मिल रहा फ्री फोन दिलाने के लिए साथ लेकर गया था। शिकायत पर वैशाली नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

पत्नी को फ्री स्मार्ट फोन दिलाने गया था व्यक्ति
राजस्थान सरकार प्रदेश भर में महिलाओं को फ्री स्मार्ट फोन बांट रही है। सरकार ने अब तक करीब चालीस लाख से भी ज्यादा फोन फ्री में बांट दिए हैं। अभी भी करीब अस्सी लाख फोन बांटने हैं जिनकी प्रक्रिया चल रही है। शहरों में कैंप लगाए जा रहे हैं और महिलाओं को फोन बांटे जा रहे हैं। इसी फोन के बारे में जानकारी करने के लिए जयपुर के सोड़ाला इलाके में रहने वाला पूनमचंद्र (50) पत्नी संग वैशाली नगर इलाके में गया था। 

पढ़ें दक्षिण दिल्ली में ज्वेलरी शॉप में सेंधमारकर 20 से 25 करोड़ रुपये की चोरी, प्लान जानकर हर कोई हैरान

फोन तो मिला नहीं बाइक भी गायब
वैशाली नगर इलाके में आम्रपाली सर्किल के नजदीक फोन मिलने के बारे में जानकारी मिली थी। वहां जाकर पता चला कि फोन के लिए जो जरूरी दस्तावेज चाहिए वह पूनम चंद्र के पास नहीं हैं। ऐसे में करीब दस पंद्रह मिनट पूछताछ के बाद जब उसे बताया गया कि उसे फोन नहीं मिलेगा तो वह वापस लौट गया। वापस आकर देखा तो बाइक भी चोरी हो चुकी थी। उसने काफी देर तलाश की लेकिन बाइक का कुछ पता नहीं चला। पूनमचंद ने बताया कि बाइक करीब अस्सी हजार रुपए की थी। अब उसने बाइक चोरी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से चोरों को तलाशने का प्रयास कर रही है। 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Heatwave Alert: यूपी का बांदा 47.6°C के साथ बना सबसे गर्म शहर, दिल्ली-एमपी समेत कई राज्यों में लू, मई में 50°C का खतरा
रील बनाने के चक्कर में सिर पर रखी 15 लीटर की केतली, इसके बाद हुआ भयानक-WATCH VIDEO