परिवर्तन यात्रा कर राजस्थान की जनता तो साधेगी भाजपा, बेणेश्वर धाम में अमित शाह करेंगे आगाज

Published : Aug 31, 2023, 04:09 PM IST
bjp amit shah

सार

राजस्थान में चुनाव को देखते हुए भाजपा ने कमर कस ली है। ऐसे में पार्टी की ओर से प्रदेश में केंद्रीय नेताओं के नेतृत्व में चार रैलियां निकाली जानी है। इनमें बेणेश्वर धाम से शुरू होने वाली रैली को अमित शाह हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 

जयपुर। राजस्थान में अब विधानसभा चुनाव होने में 3 महीने से भी कम का समय बचा है। अक्टूबर के पहले या दूसरे सप्ताह में राजस्थान में आचार संहिता लग जाएगी। हांलांकि भाजपा पहले ही राजस्थान में चुनावी मूड में आ चुकी है। राजस्थान में वोटरों को साधने के लिए भाजपा अब प्रदेश के अलग-अलग कोनों से परिवर्तन यात्रा शुरू करने जा रही है।

चार यात्रा शुरू करेगी भाजपा
भले ही भाजपा का यह प्रचार सभी वर्गों को साधने के लिए किया जा रहा हो लेकिन राजस्थान में इस चुनावी यात्रा के कई सियासी और धार्मिक मायने निकाले जा रहे हैं। राजस्थान में भाजपा की यह यात्रा चार अलग-अलग कोनों से शुरू होगी। इनमें एक यात्रा बेणेश्वर धाम से जबकि दूसरी रणथंभौर से शुरू होनी है। ऐसे में भाजपा मंदिरों से इन यात्राओं की शुरुआत कर हिंदू वोटर को साधने में लगी है। 

पढ़ें. राजस्थान में ऐसा क्या हुआ कि अमित शाह ने दे डाली अशोक गहलोत को चेतावनी, कहा- दम है तो इस्तीफा देकर मैदान में आओ

चार यात्राओं से 50 विधानसभा क्षेत्र कवर करने की रणनीति
भाजपा की चारों यात्राएं राजस्थान में करीब 50 से ज्यादा विधानसभा सीटों को कवर करेगी। इसके बाद पार्टी का प्रदेश की समस्त 200 विधानसभा सीटों को कवर करने का भी कार्यक्रम है। हालांकि चारों यात्राओं का रूट अलग-अलग है। हर यात्रा एक दिन में करीब तीन विधानसभा को कवर करेगी।

पढ़ें गहलोत से लिया फ्री मोबाइल, लेकिन चुनाव की बात आई तो दादी ने कहा- वोट तो मोदी को ही दूंगी

बेणेश्वर धाम में होने वाली यात्रा को अमित शाह करेंगे रवाना
राजनीतिक जानकारों की माने तो चुनाव के 3 महीने पहले से यह यात्राएं इसलिए शुरू की गई हैं ताकि वोटर के मन में भाजपा का माहौल बना रहे। इन यात्राओं में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित कई केंद्रीय नेता भी मौजूद रहेंगे। यात्राओं के शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री ही रहेंगे। इनमें बेणेश्वर धाम से शुरू होने वाली यात्रा को केंद्रीय मंत्री अमित शाह हरी झंडी दिखाएंगे।

राजस्थान में सीएम फेस तय नहीं
भले ही राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी यह चुनावी यात्राएं निकाल रही हो लेकिन पार्टी के सामने अभी सबसे बड़ी मुश्किल यहां सीएम फेस की है। पार्टी अभी तक सीएम फेस तय नहीं कर पाई है। जबकि कांग्रेस में स्थिति साफ है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ही सीएम फेस होंगे।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल