राजस्थान में BJP की 5वीं लिस्ट: कई चौंकाने वाले नाम, फिर वसुंधरा राजे के करीबी का काटा टिकट

Published : Nov 05, 2023, 01:37 PM ISTUpdated : Nov 05, 2023, 01:53 PM IST
Vasundhara Raje

सार

भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को अपने विधायक प्रत्याशियों की पांचवी लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में 15 नाम हैं जिन्हें उम्मीदवार बनाया गया है। एक तरफ बीजेपी की इस सूची में कई नाम चौंकाने वाले हैं तो कई नए चेहरों को मौका दिया गया है।

जयपुर. भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को अपने विधायक प्रत्याशियों की पांचवी लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में 15 नाम हैं जिन्हें उम्मीदवार बनाया गया है। एक तरफ बीजेपी की इस सूची में कई नाम चौंकाने वाले हैं तो कई नए चेहरों को मौका दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ पार्टी ने इस बार फिर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के इग्नोर किया है। क्योंकि राजे के करीबी का टिकट काटा गया है। बता दें कि भाजपा अब तक 199 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। केवल एक सीट पर उम्मीदवार की घोषणा बाकी है।

  • बीजेपी ने राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष उपेन यादव और एक पत्रकार को भी उम्मीदवार बनाया है।-
  • सिविल लाइन सीट से बीजेपी ने नए चेहरे पर दांव लगाते हुए पत्रकार गोपाल शर्मा को टिकट दिया। जबकि यहां से पूर्व मंत्री अरूण चतुर्वेदी टिकट के दावेदार थे, वह वसुंधरा राजे के गुट और उनके समर्थक हैं।

कांग्रेस से बीजेपी में आईं ज्योति खंडेलवाल को नहीं मिला टिकट

बीजेपी की इस लिस्ट में एक तरफ कई चौंकाने वाले नाम हैं तो कई दिग्गजों का टिकट भी काटा गया है। पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल को टिकट नहीं मिला है, ज्योति एक सप्ताह पहले ही कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई हैं। वहीं जयपुर की चर्चित विधानसभा सीट किशनपोल से भी एक नए चेहरे को उतारा है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल