30 फीट ऊंचाई पर Excited होकर बोली महिला-यह खतरनाक है, संयोग से उसी समय झूला टूट गया, क्या देखा है इसका Video?

राजस्थान के अजमेर जिले में मंगलवार(21 मार्च) को मेले में झूला टूटने का वीडियो सामने आया है। झूला गिर जाने से करीब 11 लोग घायल हो गए। पीड़ित एक हिंडोला का आनंद ले रहे थे, जब यह नीचे की ओर जाते समय अचानक गिर गया।

Amitabh Budholiya | Published : Mar 22, 2023 1:34 AM IST / Updated: Mar 22 2023, 08:26 AM IST

अजमेर. राजस्थान के अजमेर जिले में मंगलवार(21 मार्च) को मेले में झूला टूटने का वीडियो सामने आया है। झूला गिर जाने से करीब 11 लोग घायल हो गए। पीड़ित एक हिंडोला का आनंद ले रहे थे, जब यह नीचे की ओर जाते समय अचानक गिर गया। घटना के एक वीडियो में हिंडोला दुर्घटनाग्रस्त होने पर लोगों को चिल्लाते हुए सुना जा सकता है।

pic.twitter.com/APcZu112mi

 

1. वीडियो में एक महिला को "यह खतरनाक है-This is dangerous" कहते हुए भी सुना जा सकता है, जब झूला नीचे जा रहा था। कुछ देर बाद झूला टूट गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना केबल टूटने के कारण हुई।

2. पुलिस अधिकारी ने कहा, "15 लोगों को चोटें आई हैं। उनका जेएलएन सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है और वे खतरे से बाहर हैं।"

3. हादसा अजमेर के कुंदन नगर में बने डिज्नीलैंड में हुआ। केबल टूटने से ये झूला 30 फीट की ऊंचाई से नीचे आ गिरा था।

4. इस दिल दहलाने वाले हादसे में 7 बच्चों समेत 15 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हालांकि पुलिस ने कहा कि किसी को अधिक चोट नहीं आई है। झूले में तब 25 लोग बैठे थे। दुर्घटना के बाद मेले से झूला संचालक के साथ सभी दुकानदार भाग गए।

5. पुलिस ने बताया कि कुंदन नगर इलाके में 27 फरवरी को दरबार डिज्नीलैंड की शुरुआत हुई थी। यह 28 मार्च तब चलना था। 21 मार्च की शाम करीब 7 बजे टावर झूला में 25 लोग बैठे थे। तभी यह केबल टूटने से हादसा हो गया।

6.पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि झूला केबल पर ही ऊपर-नीचे होता है। एडीएम सिटी भावना गर्ग के मुताबिक, मेले परमिशन के बाद ही लगा था। वहीं, झूलों को लेकर मौके का निरीक्षण भी किया गया था। तब तक सब ठीक था।

7. एडिशनल एसपी सुशील कुमार के अनुसार, सभी घायलों को हॉस्पिटल में तुरंत भर्ती करवाया गया था। जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस के साथ ही एडिशनल एसपी सुशील कुमार, पुलिस उप अधीक्षक इस्लाम खान, रामअवतार सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।

8.घायलों का हाल जानने एडीएम सिटी भावना गर्ग और विधायक वासुदेव देवनानी हॉस्पिटल पहुंचे। हादसे में किशनगढ़ निवासी वंशिका गुरनानी और वैशाली नगर निवासी कंचन गंभीर रूप से घायल होने से अभी अस्पताल में ही भती हैं।

9.विधायक वासुदेव देवनानी ने हादसे की जांच कराने और घायलों का नि:शुल्क इलाज कराने की मांग की है।

10. हादसे में वैशाली नगर निवासी कोमल (33), पहाड़गंज निवासी वंशिका (13), सिविल लाइन निवासी भावेश (14), शीशा खान निवासी अर्शिन (12), गयासुद्दीन (35), शास्त्री नगर निवासी हर्षा (18), पुलिस लाइन निवासी सोनल अग्रवाल (20), डिग्गी बाजार निवासी आफरीन (7), किशनगढ़ निवासी नीतू (25), धोलाभाटा निवासी गीतांजलि (24), मलुसर रोड निवासी अंशु (37), वैशाली नगर निवासी लक्ष्य (9), कशिश (7), शीशाखान निवासी अम्मान (12) सहित कई लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ें

स्मार्ट जूस विक्रेता: अपने YouTube चैनल के जरिये कस्टमर्स को देता है स्पेशल ऑफर, बन चुके हैं हजारों Subscribers

मनचलों का उस्ताद: पीछे से आकर Kiss करके भाग जाता था सीरियल किसर, लेकिन इस बार हिम्मतवाली महिला ने 'चकमा' दे दिया

 

Share this article
click me!