आखिरकार बिहार के जमई की महिलाओं को राहत की सांस मिली है। पुलिस ने लंबे समय से नाक में दम करके रखने वाले सीरियल किसर(Jamui serial kisser) को दबोच लिया है। यह शख्स पीछे से आकर महिलाओं को पकड़कर किस करके भाग जाता था।

पटना. आखिरकार बिहार के जमई की महिलाओं को राहत की सांस मिली है। पुलिस ने लंबे समय से नाक में दम करके रखने वाले सीरियल किसर(Jamui serial kisser) को दबोच लिया है। यह शख्स पीछे से आकर महिलाओं को पकड़कर किस करके भाग जाता था। पकड़े गए आरोपी पर चोरी-लूटपाट का भी इल्जाम है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

10 पाइंट्स में पढ़िए जमुई के सीरियल किसर की कहानी

1. जमुई में सरेआम महिलाओं को किस करके भागने वाले आरोपी को लंबी कोशिशों के बाद पकड़ लिया गया। वह आवारा और मनचले युवकों की टीम का लीडर था।

2. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने महिलाओं से छेड़छाड़ के अलावा चोरी-लूटपाट जैसी घटनाएं करना भी स्वीकार किया है। पुलिस ने 19 मार्च की की देर रात उसे अरेस्ट किया।

3. ताजा मामला पिछले दिनों सामने आया था। जमुई जिले के सदर अस्पताल में एक फोर्थ ग्रेड हेल्थ वर्कर किसी से फोन पर बातचीत कर रही थी, तभी आरोपी दीवार फांदकर वहां आया और महिला को किस करने लगा। इसके बाद वो महिला को धक्का देकर भाग गया।

4.पुलिस ने तत्काल मुखबिर सक्रिय किए और उसे धर दबोचा। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान महिसौड़ी निवासी मोहम्मद अकरम के रूप में हुई है।

5. अकरम के बारे में पुलिस के कई और जानकारियां हाथ लगी हैं। वह पहले भी ऐसी घटनाओं को अंजाम दे चुका था। चूंकि पुलिस उस तक नहीं पहुंच सकी थी, इसलिए उसकी हिमाकत बढ़ती जा रही थी।

6. पुलिस के अनुसार, कई महिलाओं ने बदनामी के डर से पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई। लेकिन सदर अस्पताल की घटना में लेडी हेल्थ वर्कर ने हिम्मत दिखाकर FIR दर्ज कराई थी।

7. पुलिस ने कहा कि इस घटना का CCTV फुटेज सामने आया था। पुलिस के लिए यह बदमाश एक चुनौती बना हुआ था।

8. पुलिस के अनुसार, हिम्मत वाली इस महिला ने बताया कि वो 2015 से इस अस्पताल में कार्यरत है। इससे पहले कभी कोई ऐसी घटना नहीं हुई थी। महिला ने बताया कि 17 मार्च की दोपहर 1.30 बजे वो फोन पर किसी से बात कर रही थी, तभी उसके साथ यह घटना हुई थी।

9. SDOP डॉ. राकेश कुमार के अनुसार, मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई थी। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही थी।

10. पुलिस ने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आशंका है कि उसने और भी कई बड़े अपराधों को अंजाम दिया हो सकता है।

यह भी पढ़ें

16 साल की रेप विक्टिम बेटी को SSC एग्जाम के बीच पुलिस ने थाने के इतने चक्कर कटवाए, हर काम के पैसे मांगे कि मां रो ही पड़ी

महिला ने रिज्यूमे में लिखा अपनी जिंदगी का सबसे भयानक दर्द, इसे पढ़कर 6 लड़कों ने भेज दिया शादी का प्रपोजल