राजस्थान के किसानों का दिल जीतने आ रहे अमित शाह, सहकारिता सम्मेलन में रखेंगे बात

Published : Aug 26, 2023, 12:20 PM ISTUpdated : Aug 26, 2023, 12:48 PM IST
amit shah

सार

राजस्थान चुनाव को लेकर भाजपा के बड़े नेताओं का दौरा शुरू हो गया है। ऐसे में आज केंद्रीय मंत्री अमित शाह भी गंगापुर सिटी में आयोजित सहकारिता सम्मेलन में शामिल होने आ रहे हैं।

राजस्थान। राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। बीजेपी के नेता कोई भी मौका चूकना नहीं चाहते हैं। केंद्रीय स्तर पर बड़े नेता भी प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। इस बीच आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी राजस्थान आ रहे हैं। शाह गंगापुर सिटी में आयोजित सहकारिता सम्मेलन में शामिल होंगे।  

पूर्वी राजस्थान को मजबूत करेंगे अमित शाह 
राजस्थान में होने वाले चुनाव को देखते हुए भाजपा के इस बड़े नेता का दौरा काफी मायने रखता है। अमित शाह ने पिछले चुनाव को देखते हुए पूर्वी राजस्थान को मजबूत करने के लिए यहां दौरा रखा है। 2018 के विधानसभा चुनाव में पूर्वी राजस्थान में भाजपा पूरी तरह से असफल हो गई थी। 

पढ़ें. 'मध्य प्रदेश में अपनी सत्ता के 53 साल का हिसाब दे कांग्रेस'- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

गंगापुर सिटी में किसान सहकारिता सम्मेलन में होंगे शामिल
ऐसे में गंगापुर सिटी में किसान सहकारिता सम्मेलन  के आयोजन में शाह किसानों को साधने का प्रयास करेंगे। शाह के इस दौरे का लाभ पार्टी को पूर्वी राजस्थान के सवाई माधोपुर और करौली समेत अन्य जिलों में मिलने की संभावना है। 

पढ़ें विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: पीएम मोदी ने बंटवारे की बलि चढ़ने वालों को किया याद, अमित शाह ने कहा- यह काला अध्याय

एक बजे तक शाह के पहुंचने की उम्मीद
शनिवार को सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, धौलपुर-करौली सांसद मनोज राजोरिया समेत तमाम भाजपा नेता और कार्यकर्ता गंगापुर थड़ी गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। सुबह से वृहद स्तर पर तैयारियां की गईं है। कार्यक्रम स्थल पर शाह की सभा के लिए तीन डोम बनाए गए हैं। कुछ ही दूरी पर हेलीपैड भी बनाया गया है। कार्यक्रम में अमित शाह के करीब एक बजे तक आने की संभावना है।

कांग्रेस विधायक करेंगे शाह का घेराव 
ईआरसीपी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस विधायक और सीएम गहलोत के सलाहकार रामकेश मीना भाजपा पर हमला बोल रहे हैं। विधायक रामकेश मीना ने ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित कराने को लेकर अमित शाह का घेराव करने का ऐलान किया है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल