हाइवे पर मचा मौत का ऐसा तांडव कि टुकड़े टुकड़े हो गए लोग, दूल्हा-दुल्हन के सामने लाशों के चिथड़े उड़ गए

Published : Mar 15, 2023, 11:47 AM IST
emotional story

सार

राजस्थान के चूरू जिले में ऐसा दिल दहला देने वाला एक्सीडेंट हुआ कि 5 लोगों की तो मौके पर मौत हो गई। वहीं कई सीरियस बने हुए हैं। यह हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस पर उस वक्त हुआ जब दूल्हन को लेकर दूल्हा कार से आ रहा था।

चूरू. राजस्थान के चूरू जिले में स्थित सुजानगढ़ थाना क्षेत्र में टांडा गांव में आज लाशों के ढेर लग रहे हैं। एक के बाद एक कई लाशें गांव में पहुंचाई गई हैं। टांडा गांव में आज दूल्हा और दुल्हन का स्वागत होना था और इसकी ही तैयारियां चल रही थी। लेकिन खुशियों के पल को मौत ने नष्ट कर दिया। यूपी से दुल्हन लेकर आ रहे दूल्हे और उसके परिवार के कई लोगों की मौत हो गई है।। दूल्हा और दुल्हन की हालत बेहद गंभीर हैं और वे अस्पताल में हैं। चौदह लोग कारों में सवार थे उनमें से पांच की जान जा चुकी है और बाकि गंभीर घायल हैं।

जिस गांव में दूल्हा और दुल्हन को स्वागत होना था वहां एक के बाद एक पहुंची कई लाशें

दरअसल टांडा गांव में रहने वाले 27 साल के राकेश की शादी यूपी के गोरखपुर में रहने वाली 25 साल की नेहा से हुई थी। बारात लेकर दूल्हा गोरखपुर गया था और फिर रीत रिवास से शादी होने के बाद रविवार को दुल्हन को लेकर परिवार के लोग अलग अलग गाड़ियों से वापस चूरू में अपने गांव लौट रहे थे। वहां पर आज दुल्हा और दुल्हन का स्वागत होना था और इसी की तैयारियां चल रही थीं। लेकिन आगरा.लखनऊ एक्सप्रेस.वे पर 48,700 पोल नम्बर के पास गाड़ी के पीछे से आ रही अन्य कार ने टक्कर मार दी। आगे चल रही कार में ही परिवार के करीब तेरह लोग सवार थे और इनमें बच्चे भी शामिल थे।

कार में बैठे कई लोग चिथड़े चिथड़े हो गए

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनो गाड़ियां चूर चूर हो गई। अगली कार में बैठे कई लोग चिथड़े चिथड़े हो गए। हादसे में टांडा निवासी बाबूलाल, नेमीचन्द , कैलाश, राकेश और एक महिला मिथलेश की मौत हो गई। मिथलेश गुप्ता नाम की महिला उस गाड़ी में सवार थी जिस गाड़ी ने दूल्हे की गाड़ी को टक्कर मारी थी। मंगलवार रात इसकी सूचना टांडा गांव में रहने वाले परिवार को मिली तो वे मौके पर पहुंचे। आज सवेरे चारों लाशों को गांव लाया गया। दुल्हा और दुल्हन समेत परिवार के अन्य नौ लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Today: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में बदला मौसम, जानें कहां भारी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी