राजस्थान यह मौत का घर: अपने आप लग जाती है आग, एक महीने में 3 लोगों की गई जान

Published : Mar 12, 2024, 11:22 AM IST
Churu News

सार

राजस्थान के चूरू जिले में एक घर रहस्य बन चुका है, जिसमें अपने आप आग लग जाती है। अब तक परिवार के  तीन लोगों की इस वजह से मौत हो चुकी है। कभी घर में रखे कपड़ों में तो कभी फर्नीचर और कभी पशुओं के चारे में ही अपने आप लग जाती है।

चूरू (राजस्थान). एक महीने में परिवार के तीन से चार लोगों की मौत या एक ऐसा कोई घर जिसमें वह सभी घटनाएं हो जो हम कल्पना नहीं कर सकते जैसे कि बार-बार आग लग रही हो या और कुछ। सुनने में हमें यह बेहद अजीब लग रहा हो, लेकिन राजस्थान के एक घर में ऐसा ही कुछ हो रहा है। पूरा मामला राजस्थान के चुरू जिले के गांव भेंसली का है। यहां पिछले 1 महीने में खेत में बने एक मकान में रहने वाले परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।

कभी फर्नीचर और कभी पशुओं के चारे में लग जाती है आग

इस एक घर में पिछले एक सप्ताह से कहीं भी और कभी भी अपने आप ही आग लग रही है। परिवार के लोग इस पूरी घटना के बाद से दहशत में आ चुके हैं।यह मकान सादुलपुर इलाके के भेंसली गांव में भूपसिंह का है। जिनका कहना है कि कभी घर में रखे कपड़ों में तो कभी फर्नीचर और कभी पशुओं के चारे में ही अपने आप लग जाती है। इन घटनाओं के बाद परिवार ने तांत्रिक से सहारा दिया तो वह भी कुछ नहीं कर पाए। मामले में पुलिस का कहना है कि फिलहाल पूरे मामले का पता किया जा रहा है।

दादी के साथ पोते की भी मौत

मकान मालिक भूपसिंह का कहना है कि करीब 1 महीने पहले उनकी 82 साल की दादी कस्तूरी की मौत हुई और फिर 13 फरवरी को उनके बेटे गर्वित की और 28 फरवरी को दूसरे बेटे अनुराग की मौत हो गई। हालांकि दादी तो बुजुर्ग थी लेकिन दोनों बेटों को पहले बुखार और फिर उल्टी हुई। अब इस पूरी घटना के बाद परिवार ही नहीं पड़ोसी भी सहमे हुए हैं। पुलिस भी परिवार की हर एक गतिविधि पर नजर रख रही है।

यह भी पढ़ें-भोपाल के सचिवालय भवन की तीसरे मंजिल पर लगी भीषण आग, 5 लोग अंदर फंसे, जांच के लिए समिति गठित

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Today: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में बदला मौसम, जानें कहां भारी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी