भाजपा के पोस्टर में क्या कर रहे कांग्रेस नेता सीपी जोशी, किसने किया ये 'खेल', जानें पूरा मामला

Published : Oct 07, 2023, 10:48 AM ISTUpdated : Oct 07, 2023, 10:52 AM IST
bjp

सार

राजस्थान के सिरोही में भाजपा के बैनर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीपी जोशी की फोटो छप गई। सिरोही में बूथ लेवल प्रचार अभियान में टिकट की उम्मीद रखने वाले एक भाजपा नेता ने ऑटो पर बैनर प्रचार के लिए लगवाए थे। जानकारी पर तुरंत बैनर हटवाए गए।

सिरोही। राजस्थान में अगले दो महीने में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस के दावेदार टिकट पाने के लिए प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं। पार्टी के नेता भाजपा के पोस्टर लगाकर प्रचार कर रहे हैं, लेकिन हाल ही में सिरोही में बीजेपी एक ऐसा पोस्टर देखने को मिला जिसे देखकर आम लोग हैरत में पड़ गए। लोगों ने एक ऑटो रिक्शा पर लगे बीजेपी के पोस्टर पर कांग्रेस नेता सीपी जोशी की फोटो देखी। 

बूथ लेवल प्रचार अभियना में लगाए थे बैनर
दरअसल बूथ लेवल प्रचार अभियान में भाजपा के स्थानीय नेता रमेश कुमार कोली की ओर से छपवाए गए बैनर में ये गड़बड़ी हुई थी। बाद में जब मामला खुला तो भाजपा की जमकर किरकिरी हुई। अब नेता जी को विधानसभा का टिकट मिलता है या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। 

भाजपा के सीपी जोशी की जगह कांग्रेस वाले की लगी फोटो
राजस्थान विधानसभा चुनावों में पार्टी से टिकट पाने की उम्मीद में भाजपा नेता हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इसी कोशिश में आज एक भाजपा नेता को तब शर्मिंदा होना पड़ा जब उनकी ओर से लगाए गए पोस्टर-बैनर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीपी जोशी को फोटो छप गई। 

पढ़ें  पीएम मोदी का मुख्यमंत्री पर तंज, कहा- गहलोत जी आप आराम करें, राजस्थान का विकास हम कराएंगे

पार्टी के बूथ-स्तरीय अभियान के तहत यह बैनर एक ऑटो-रिक्शा पर लगाया गया था। इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी की जगह कांग्रेस नेता सीपी जोशी की फोटो छप गई थी। जानकारी मिलने पर तुरंत इस बैनर को ऑटो से हटाया गया। 

इनकी तस्वीर थी बैनर में
इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और कांग्रेस के राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी की तस्वीरें थीं। हालांकि जानकारी मिलते ही ऑटो से ये बैनर हटवा दिए गए।

भाजपा नेता ने दिया स्पष्टीकरण 
भाजपा नेता रमेश कोली ने कहा कि उन्होंने एक प्रिंटिंग प्रेस से कुछ बैनर छपवाए लेकिन गलती से उन पर भाजपा के सीपी जोशी की जगह कांग्रेस के सीपी जोशी की फोटो छप गई। वह दो दिन से यहां नहीं थे। ऐसे दो बैनर आज ऑटो-रिक्शा पर प्रदर्शित किए गए लेकिन सूचना मिलते ही हटवा लिए गए।

राजस्थान में दो-दो सीपी जोशी
रमेश कोली सिरोही की रेवदर सीट से विधायिका का टिकट मांग रहे हैं। इस सीट से भाजपा के जगसी राम मौजूदा विधायक हैं। भाजपा के सीपी जोशी को इसी साल मार्च में राज्य पार्टी प्रमुख नियुक्त किया गया था। वह चित्तौड़गढ़ के सांसद हैं जबकि कांग्रेस के सीपी जोशी नाथद्वारा विधायक और विधानसभा अध्यक्ष हैं।

स्थानीय कांग्रेस नेता भवानी सिंह भटाना ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी के सीपी जोशी अपने क्षेत्र से बाहर अपनी पहचान नहीं बना पाए हैं और उनकी पार्टी के सभी कार्यकर्ता उन्हें राज्य में नहीं जानते हैं। ऐसे में वहीं भी कांग्रेस के सीपी जोशी को ही सब जानते हैं।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी