कांग्रेस नेता सोनिया गांधी राज्यसभा नामांकन राजस्थान जयपुर भाजपा नेता नामांकन रद्द करने चुनाव अधिकारी को लिखा पत्र

Published : Feb 16, 2024, 02:13 PM IST
gandhi

सार

सोनिया गांधी के नामांकन के खिलाफ एक भाजपा नेता ने चुनाव अधिकारी के नाम पत्र लिखकर उनका नामांकन रद्द करने की मांग की है।

जयपुर. दो दिन पहले यानि 14 चौदह फरवरी को सोनिया गांधी ने राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामाकंन दाखिल किया है। कल भाजपा के कुछ नेताओं ने नामाकंन दाखिल किया है। नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 20 फरवरी है, लेकिन इससे पहले सोनिया गांधी के नामाकंन को लेकर आब्जेक्शन दर्ज कराया गया है। चुनाव अधिकारी तक शिकायत पहुंची है और नामाकंन रद्द करने की मांग की गई है।

चुनाव अधिकारी को की शिकायत

दरअसल बीजेपी प्रत्याशी चुन्नी लाल गरासिया के चुनाव एजेंट योगेन्द्र सिंह तंवर ने चुनाव अधिकारी को शिकायत की है। योगेन्द्र सिंह तंवर ने लैटर लिखा है कि अपने दस्तावेजों में सोनिया गांधी ने इटली की सम्पत्ति के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी है। सोनिया गांधी ने नहीं बताया है कि उनकी इटली में कितनी समत्ति और कहां कहां है। साथ ही इसका कुल मूल्य क्या है। तंवर का आरोप है कि दस्तोवजों में और भी जानकारियों छुपाई गई है। इस मामले में फिलहाल चुनाव अधिकारी को दिए गए पत्र का जवाब नहीं आया हैं

कांग्रेस नेता का नहीं कोई एक्शन

साथ ही इस मामले में फिलहाल किसी भी कांग्रेसी नेता का बयान सामने नहीं आया है। हांलाकि भाजपा के इस कदम के बाद हंगामा होना तय है। तंवर पेशे से वकील हैं। उल्लेनीय है कि कल ही सोनिया गांधी की कुल सम्पत्ति के बारे में जानकारी सामने आई थी।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Today: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में बदला मौसम, जानें कहां भारी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी