कांग्रेस का क्राउड फंडिंग कैंपेने स्टार्ट, 5 दिन में जमा हुए 2.81 करोड़ से अधिक रुपए

Published : Dec 22, 2023, 09:55 PM IST
congress fundig

सार

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव से पहले देश में क्राउड फंडिंग कैंपेन की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत हर दिन आॅनलाइन ​फंडिंग हो रह है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य फंडिंग करने के साथ ही लोगों को कांग्रेस से जोड़ना भी है।

जयपुर. कांग्रेस द्वारा 138 वीं सालग्रह के उपलक्ष्य में 138 के हिसाब से चंदा लिया जा रहा है। जिसमें किसी ने 138 रुपए, किसी ने 1380 रुपए, किसी ने 13800 तो किसी ने 138000 रुपए डोनेट किए हैं। अभी तक इस अभियान के तहत करीब पौने तीन करोड़ रुपए से अधिक एकत्रित हो चुके हैं।

5 दिन से चल रहा अभियान

कांग्रेस का क्राउड फंडिंग अभियान पिछले 5 दिन से चल रहा है। जिसमें जमकर पैसा डोनेट हो रहा है। ये फंडिंग कांग्रेस के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में की जा रही है। इस अभियान की शुरुआत डोनेट फॉर देश नाम से की गई है। जिसमें 18 साल से अधिक का कोई भी व्यक्ति डोनेशन दे सकता है।

2 करोड़ 81 लाख रुपए की फंडिंग

क्राउड फंडिंग में 5 दिनों में 2 करोड़ 81 लाख रुपए से अधिक पैसा जमा हो गया है। कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने इसमें एक लाख 38 हजार रुपए जमा किए हैं। बताया जा रहा है कि इस फंड में महाराष्ट्र से करीब 56 लाख लोगों ने डोनेशन दिया है। वहीं राजस्थान से 26 लाख लोगों ने तो दिल्ली से 20 लाख व उत्तरप्रदेश से करीब 19 लाख और कर्नाटक से 18 लाख डोनेशन किया गया। इस प्रकार कुल करीब 2 करोड़ 81 लाख रुएए से अधिक डोनेशन आ चुका है। पार्टी का यह अभियान ऑनलाइन चल रहा है जो 28 दिसंबर तक चलेगा। उसके बाद पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर चंदा जमा करेंगे।

28 को कांग्रेस का स्थापना दिवस

28 दिसंबर को पार्टी का स्थापना दिवस है। उस समय पार्टी भव्य आयोजन करेगी। जिसकी तैयारियां भी चल रही है।

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Honor Killing: 25 में पति की मौत, 30 में हुआ प्यार तो ससुराल वालों ने दोनों को जिंदा जलाया
कौन हैं कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की दुल्हन, जयपुर में कर रहे भव्य शादी