इस कपल ने अयोध्या में रचाई शादी: राम मंदिर के लिए 33 साल पहले 7 फेरे का लिया था संकल्प

Published : Jan 31, 2024, 05:11 PM ISTUpdated : Jan 31, 2024, 05:37 PM IST
 Ram temple of Ayodhya

सार

राजस्थान के एक जोड़े ने अयोध्या के राम मंदिर में जाकर शादी की है। जो चर्चा में बनी हुई है। हैरान की बात यह है कि कपल ने ऐलान कर दिया था कि जब तक राम भगवान के मंदिर का निर्माण नहीं हो जाता वह शादी नहीं करेंगे।

जयपुर, राजस्थान के इस कपल ने एक मिसाल कायम कर दी । राम लाल के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश भर में कई मामले सामने आए लेकिन इस कपल ने जो किया वह सच में अतुलनीय था और अकल्पनीय था । इन्होंने शादी के लिए 33 साल तक इंतजार किया और अब जब प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई, तब जाकर फेरे लिए, वह भी अयोध्या में श्री राम मंदिर के परिसर में।

1990 में हो चुकी थी शादी की उम्र...राम के लिए नहीं की शादी

दरअसल राजधानी जयपुर में रहने वाले डॉक्टर महेंद्र भारती ने अब शादी की है । साल 1990 में जब कार सेवकों पर गोलियां चलने की घटनाएं सामने आई थी, तब वह शादी लायक थे। लेकिन उन्होंने शादी नहीं की। परिवार ने खूब कोशिश की लेकिन महेंद्र के सामने किसी की नहीं चली। महेंद्र ने अपने परिवार को कहा कि जब तक राम मंदिर नहीं बन जाता, तब तक वह शादी नहीं करेंगे और माला नहीं पहनेंगे । उन्होंने अपना वचन निभाया और अब अपने जीवनसाथी के साथ फेरे लिए हैं।

पूरे देशभर में इस शादी हो रही खूब चर्चा

डॉ महेंद्र भारती ने अब अपने जीवन संगिनी शालिनी गौतम के साथ फेरे लिए हैं । वे महाविद्यालय में टीचर है और बच्चों को पढाती है। इस जोड़े ने अयोध्या के कारसेवक पुरम परिसर में फेरे लिए हैं और जो माला प्रभु श्री राम के अर्पित की जा चुकी थी वह माला एक दूसरे को पहनाई है। यह शादी एक मिसाल है और सभी जगह इसकी चर्चा है। डॉ महेंद्र भारती आर एस एस से भी जुड़े हुए हैं । उन्होंने कहा यह जीवन का सबसे अद्भुत फल है।

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल