परीक्षा सेंटर के बाहर इंतजार करते रहे दादा, पोती कर गई कांड...पुलिस से टीचर तक दंग

Published : Jan 31, 2024, 04:17 PM IST
girl ran away with her lover

सार

राजस्थान के अलवर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां बुजुर्ग दादा अपनी 18 साल की पोती को परीक्षा दिलवाने गया था, लेकिन वो एग्जाम सेंटर से प्रेमी के संग भाग गई। जबकि दादा परीक्षा के बाहर इंतजार करते रहे।

जयपुर (राजस्थान). जयपुर के आदर्श नगर थाने में अलवर के निवासी एक बुजुर्ग ने अपनी 18 साल की पोती की मिसिंग रिपोर्ट दी है। दो दिन तक पोती को पूरा परिवार तलाश करता रहा, लेकिन वह नहीं मिली तो पुलिस के पास पहुंचे। हरियाणा का रहने वाला एक युवक भी गायब बताया जा रहा है। उसका नंबर बंद आ रहा है। पुलिस तमाम तथ्यों के आधार पर जांच कर रही है।

जयपुर की लड़की का हरियाणा के लड़के से हो गया संपर्क

आदर्श नगर पुलिस ने बताया कि मूल रूप से अलवर निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग पिछले आठ महीनों से अपनी पोती के पास बजाज नगर इलाके में किराये का कमरा लेकर रह रहे थे। पोती जयपुर में पढ़ रही थी और इसी कारण दादा उसके साथ थे कि पोती को कोई परेशानी नहीं हो। लेकिन इस बीच उसका संपर्क हरियाणा के विजय गुर्जर से हो गया। दोनो फोन पर बात करने लगे।

घर से निकली...लेकिन परीक्षा हॉल में नहीं पहुंची

दादा ने पोती को समझाया कि सही रास्ते पर चले और अपना कैरियर बनाए। पोती ने दादा को भरोसा दिलाया। पता चला कि दो दिन पहले आदर्श नगर इलाके में स्थित एक निजी कॉलेज में परीक्षा देने के लिए पोती अपने दादा के साथ आई। दादा कॉलेज के बाहर ही इंतजार करते रहे। तीन घंटे बीतने के बाद सभी बच्चे चले गए लेकिन पोती नहीं आई तो दादा ने अंदर जाकर पता किया। पता चला कि पोती को परीक्षा देने ही नहीं आई। अलवर निवासी परिवार के अन्य लोगों को सूचना दी गई। वे जयपुर पहुंचे और अब आदर्श नगर पुलिस की शरण में आए हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हरियाणा निवासी विजय गुर्जर की तलाश की जा रही है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल