राजस्थान की प्रदेश संकल्प समिति का ऐलान, वसुंधरा का नाम नदारद, जानें और किसे मिली जगह

Published : Aug 17, 2023, 01:43 PM IST
vasundhara raje

सार

भाजपा की ओर से मिशन राजस्थान टीम की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रदेश संकल्प समिति का ऐलान कर दिया है, हालांकि इस समिति में वसुंधरा राजे का नाम नहीं है। ऐसे में यह चर्चा का विषय भी बन गया है। 

राजस्थान। प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही भाजपा ने आज राजस्थान चुनाव प्रबंधन और संकल्प समिति की घोषणा कर दी है। इसमें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को दी गई है। जबकि चौंकाने वाली बात यह है कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को कोई भी पद नहीं दिया गया है। वहीं पार्टी से बागी होकर वापस शामिल हुए सुभाष महरिया को इस समिति में जगह दी गई है।

प्रदेश अध्यक्ष ने की प्रदेश संकल्प समिति की घोषणा
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने बताया कि प्रदेश संकल्प समिति की घोषणा की गई है। इसका अध्यक्ष केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को बनाया गया है। वहीं घनश्याम तिवाड़ी और किरोड़ी लाल मीणा, अलका गुर्जर, राव राजेंद्र सिंह, सुभाष महरिया, प्रभु लाल सैनी एवं राखी राठौड़ को सह संयोजक के पद की जिम्मेदारी दी गई है।

ये भी पढ़ें. कौन है ये महिला, जो राजस्थान में पति के सामने लड़ेगी विधानसभा चुनाव...पूरे प्रदेश में चर्चे

इसके अलावा सुशी कटारा, हिमांशु शर्मा, अशोक अग्रवाल, रतन गागरिया और राम गोपाल सुधार को सदस्य बनाया गया है। भाजपा ने चुनाव प्रबंधन समिति की भी घोषणा की है। जिसका अध्यक्ष नारायण पंचारिया को बनाया गया है। समिति में भजनलाल, दामोदर अग्रवाल, सीएम मीणा, ओंकार सिंह, राजेंद्र सिंह शेखावत, प्रमोद वशिष्ठ भी शामिल है।

ये भी पढ़ें. राजस्थान में बेटी-मां और दादी एक-दूसरे के खिलाफ लड़ रहे चुनाव, जानिए तीनो ने एक साथ क्यों की दावेदारी

राजे का समिति में नाम न होने के कई सियासी मायने
राजनीतिक जानकारों की माने तो इन समितियों में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के शामिल नहीं होने के कई सियासी मायने हैं। एक तरफ जहां राजस्थान में पार्टी की गुटबाजी जगजाहिर है तो वहीं दूसरी तरफ राजे गुट आज भी केंद्र में मजबूत है। ऐसे में राजे की भूमिका की स्थिति के बारे में आज भी कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है। क्योंकि पार्टी ने अभी तक सीएम फेस की घोषणा नहीं की है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Air India Flight: हाइजैक अलर्ट, जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कैप्टन स्मित मच्छर की फ्लाइट वाला मैसेज!
Churu Murder Case: सरपंच चुनाव की जिद में पिता बना हैवान, बेटे-बहू को बोलेरो से कुचला