रेड डालने गई थी पुलिस, स्मगलर्स ने छोड़ दिए खूंखार कुत्ते, जानें फिर क्या हुआ

Published : Oct 20, 2023, 12:26 PM ISTUpdated : Oct 20, 2023, 01:03 PM IST
dogs

सार

भरतपुर में एक नशा तस्कर को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर बदमाश के परिजनों ने पालतू कुत्ते छोड़ दिए। कुत्तों ने पुलिस को कई जगह काटा जिस पर पुलिसन एक कुत्ते को गोली मार दी। 

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले से बड़ी खबर है। भरतपुर में नशे के तस्कर के खिलाफ रेड करने और माल बरामद करने के लिए गई पुलिस पर उसने अपने खूंखार पालतू कुत्ते छोड़ दिए। कुत्तों ने पुलिस वालों को दूर तक खदेड़ दिया और इस दौरान तस्कर के परिवार के कुछ लोग अधिकतर माल लेकर फरार हो गए। अब उनकी भी तलाश की जा रही है। इस बीच पुलिस वालों को जान बचाने के लिए एक कुत्ते को गोली भी मारनी पड़ी।

रात में दबिश देने गई पुलिस पर छोड़े कुत्ते
जिले के अटलबंद थाना इलाके में  बबली नाम का एक नशा तस्कर रहता है। बताया जा रहा है कि कल देर रात करीब दो बजे पुलिस ने उसे दबोचा। उसकी तलाश काफी समय से थी। वह कई केसेज में वांटेड भी चल रहा था। उसे पकड़ने के बाद जब पुलिस उसे लेकर उसके ठिकानों पर गई तो इसकी जानकारी उसके परिवार के लोगों को मिल गई। पता चला कि जब पुलिस ने माल बरामद करने की कोशिश की तो उसक परिजनों ने पुलिस पर चार खूंखार पालतू कुत्ते छोड़ दिए। कुत्तों ने कुछ पुलिसवालों के नाखून गड़ा दिए और काट भी लिए। बचाव में पुलिस टीम ने एक कुत्ते को गोली भी मार दी।

 पढ़ें चुनाव से पहले राजस्थान में शराब और नोटों की बाढ़, इंटरस्टेट चार तस्कर गिरफ्तार

जेसीबी लेकर पहुंची औऱ ध्वस्त किया ठिकाना
इस घटना के बाद देर रात ही पुलिस टीमें जेसीबी लेकर पहुंची। उसके ठिकानों को नष्ट किया और उसकी कारें एवं घर सीज कर दिया। उसका साथ देने वाले कई लोगों को तलाशा जा रहा है। जिसमें गांव के कुछ लोग भी बताए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि चुनाव की शुरुआत होने के साथ ही राजस्थान में बहुत बड़ी मात्रा में नशे की तस्करी होने लगी है। ऐसे में पुलिस ने बड़े नशा तस्करों को प्वाइंट किया है। अब उनके ठिकानों पर रेड की जा रही है ।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल