एक मच्छर की वजह से शादी के 7वें दिन विधवा हो गई दुल्हन, दूल्हे के साथ मां की भी मौत

Published : Feb 21, 2024, 04:03 PM IST
Dausa News

सार

राजस्थान के दौसा जिले में एक मच्छर की वजह से बेटा और मां की मौत हो गई। उसकी 7 दिन पहले ही शादी हुई थी, लेकिन मच्छर की वजह से शादी के सातंवे दिन विधवा हो गई दल्हन।

दौसा. राजस्थान के दौसा जिले में रहने वाले नरेश की उम्र सिर्फ 23 साल थी । 14 फरवरी को उसकी शादी हुई थी । परिवार में खुशी का माहौल था । मां काली देवी के साथ वह शादी से संबंधित रीति रिवाज के लिए अपने मामा के यहां जा रहा था, लेकिन मामा के घर से 3 किलोमीटर पहले काल ने मां और बेटे का रास्ता रोक लिया। दोनों की मौत हो गई। घटना की जांच पड़ताल दौसा जिले की सदर थाना पुलिस कर रही है।

हाइवे पर आंख में आ गया वो मच्छर

पुलिस ने बताया कोथून रोड से होकर गुजरने के दौरान धोलावास निवासी नरेश की बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई। दरअसल नरेश की आंखों में मच्छर चले जाने के कारण यह हादसा हुआ । उसने अचानक बाइक से हाथ छोड़ दिया और आंख मसलने लगा। इसी कारण बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई।

मां के साथ शादी की मिठाइयां लेकर जा रहा था

नरेश के पिता किशन लाल ने बताया कि वह अपनी मां के साथ अपने मामा के यहां मिठाइयां लेकर जा रहा था । मां काली देवी के पास मिठाइयों से भरा हुआ बैग था । कुछ ही देर में दोनों मामा के घर पहुंचने वाले थे , लेकिन दोनों की जान चली गई। इस घटना के बाद माता और बेटे के शव का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया है। पूरे गांव में गम का माहौल बना हुआ है । नरेश की शादी 14 फरवरी को हुई थी, पत्नी रो-रो कर बेहाल है । हर कुछ देर में वह पति को याद करते हुए बेहोश हो जाती है।

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Javed Khan Garba Show: धमकियों के बाद 2 गरबा शो रद्द, आखिर क्यों पीछे हटे कलाकार?
Tiger Shroff Attack: बाल कटवाए, कपड़े बदले…फिर भी पकड़े गए शूटर, कैसे फेल हुआ अनिल पंडित का प्लान?