फॉर्च्यूनर के अंदर क्या कर रहे थे जीजा-साली, ये प्रेम-प्रसंग था या कुछ और...

Published : Feb 05, 2024, 09:30 AM ISTUpdated : Feb 05, 2024, 09:38 AM IST
Fortuner

सार

राजस्थान के बीकानेर जिले में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में खड़ी एक फॉर्च्यूनर के अंदर से जीजा और साली के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। लोग इस मामले को प्रेम प्रसंग से जुड़ा मान रहे हैं। हालांकि पूरा मामला पीएम होने के बाद और जांच के बाद ही सामने आएगा।

बीकानेर. राजस्थान के बीकानेर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सड़क किनारे खड़ी एक कार में युवक और युवती के शव मिले। यह कोई पति-पत्नी नहीं बल्कि जीजा और साली है। इनके शव को गाड़ी के कांच तोड़कर बाहर निकल गया। हालांकि अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है कि आखिरकार उनकी मौत हुई कैसे....

राजस्थान के बीकानेर जिले के श्री डूंगरगढ़ इलाके में रविवार देर शाम को भेरू मंदिर के पहले हाईवे पर गुड़गांव नंबर की एक फॉर्च्यूनर कार काफी देर तक सड़क किनारे खड़ी थी। वहां आसपास के लोगों ने पहले तो सोचा कि गाड़ी यूं ही खड़ी है लेकिन गाड़ी में कोई भी हलचल नहीं हुई तो उन्होंने पास जाकर देखा तो गाड़ी में दोनों बदहवास हालत में मिले।

गाड़ी में निकले जीजा साली

इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और प्रियंका और संदीप पालाराम महरिया का शव पड़ा मिला। पुलिस इन्वेस्टिगेशन में सामने आया है कि प्रियंका कार मालिक संदीप की साली है। जिसे परीक्षा दिलाने के लिए वह लाया था। वहीं रिश्ते में दोनों जीजा और साली है। प्रियंका गाड़ी मालिक संदीप के मामा ससुर की बेटी है।

यह भी पढ़ें: 16 साल की छात्रा के साथ बलात्कार की कहानी खुद की जुबानी, हैवानियत के कहर से टूट गई रीढ़ की हड्डी, शरीर में कई जगह फ्रैक्चर

पीएम के बाद होगा खुलासा

फिलहाल अब दोनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कर्म का पता चल सकेगा। पुलिस का मानना है कि दोनों ने साथ मिलकर जहर खाया होगा। पुलिस की प्राथमिक इन्वेस्टिगेशन में सामने दो एंगल आए हैं। एक तो प्रेम प्रसंग या फिर किसी अन्य के द्वारा इन्हें जहर देना। अब पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव का अंतिम संस्कार होगा.....

यह भी पढ़ें: 18 साल की लड़की के प्यार में पागल हुआ दो बच्चों का बाप, दोनों ने किया ऐसा काम, देखकर लोग हैरान

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल