सरकारी नौकरी मिलने की खुशी में खाटू श्याम गए थे 2 परिवार, लेकिन ज्वाइन करने से पहले दोनो परिवार खत्म

Published : Sep 14, 2023, 03:14 PM IST
Dholpur News

सार

राजस्थान में धौलपुर जिले में एक साथ दो परिवार खत्म हो गए। दोनों परिवार सरकारी नौकरी मिलने की मन्नत पूरी करने के लिए बाबा खाटू श्याम के दरबार गए थे। लेकिन दर्शन करके घर लौटते वक्त उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। 

धौलपुर. राजस्थान के धौलपुर जिले में रहने वाले संतोष कुमार के परिवार में खुशी का माहौल था। पत्नी सुधा ने रीट परीक्षा पास कर ली थी और वह सरकारी टीचर बन गई थी। सालों से इस सपने को पूरा करने के लिए मेहनत की और बाबा खाटू श्याम की मन्नत मांगी। लेकिन नीयति को कुछ और ही मंजूर था। नौकरी पाने के बाद मन्नत पूरी करने के लिए अपने और अपनी बहन के पूरे परिवार को एक ही कार में लेकर खाटू श्याम गई सुधा न तो खुद वापस लौट सकी और न ही दोनो बहनों का परिवार ही बचा। इस घटना के बाद अब परिवार के दो बच्चे हैं जो अस्पताल में बचे हैं। दोनो को पता नहीं है कि उनके माता पिता इस दुनिया में नहीं रहे हैं।

खाटू श्याम जी के दर्शन कर लौट रहे थे घर

दरअसल, धौलपुर जिले की रहने वाली सुधा , अपने पति संतोष, बहन ममता और उनके पति हरेन्द्र के साथ शनिवार रात एक ही कार से खाटू श्याम ही गए थे। परिवार के चार बच्चे भी इसी कार में थे। दोनो बहनों के दो दो बच्चे थे। इस कार को संतोष चला रहे थे। शनिवार की शाम खाटू श्याम जी के दर्शन करने गए थे और रविवार सवेरे दर्शन करने के बाद उसी दिन वापस लौट रहे थे।

एक सांड को बचाने में खत्म हो गए दो परिवार

रात को गाड़ी जब धौलपुर के नजदीकी जिले भरतपुर से गुजरी तो वहां पर एक सांड़ को बचाने के चक्कर में सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गइ। मौके पर ही सुधा और ममता.... दोनो बहनों का परिवार खत्म हो गया। दो बच्चे और चारों बड़े लोगों की जान चली गई। दो बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज जारी है। सुधा जल्द ही शिक्षक की नौकरी ज्वाइन करने वाली थी लेकिन सपना पूरा होने के बाद भी उसका यह सपना हमेशा के लिए अधूरा रह गया।

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल
Weather Forecast 11 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बदला मौसम, बारिश-तूफान को लेकर आया बड़ा अपडेट