राजस्थान में बेटा मुखाग्नि देने ही वाला था और पुलिस ने शव उठा लिया, चिता जलने से चंद मिनटों पहले खुला राज

Published : Aug 17, 2023, 11:34 AM ISTUpdated : Aug 17, 2023, 11:45 AM IST
dungarpur news

सार

राजस्थान के डूंगरपुर जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस ने मृतक के शव को अर्थी से उठवा लिया। यानि बेटा पिता को मुखागिन देने ही वाला था और पुलिस ने उसे रुकवा दिया। मामले में जब खुलासा हुआ तो लोगों के होश उड़ गए।

डूंगरपुर. मां और बेटे ने मिलकर पिता की हत्या कर दी। विधवा बेटी और उसके प्रेमी ने भी साथ दिया। हत्या को हादसे का रूप देने की कोशिश की और कामयाब भी हो गए। लेकिन शमशान घाट में पुलिस अचानक पहुंच गई और अर्थी पर से लाश उठवा ली। पता चला कि जो पत्नी सबसे ज्यादा रो रही थी वही अपने पति की मौत की मास्टरमाइंड निकली। अपने हाथों उसने अपना सुहाग खुद उजाड़ लिया। मामला डूंगरपुर जिले के सांगवाड़ा थाना इलाके का है।

अंतिम संस्कार से चंद मिनटों पहले खुला राज

पुलिस ने बताया कि थाना इलाके में स्थित पुर्नवास कॉलोनी में रहने वाले हेमंत जोशी की मौत के बाद परिवार के लोग उनका अंतिम संस्कार करने ले गए थे। कॉलोनी और परिवार के लोगों को बताया गया था कि हेमंत जोशी एक रात पहले डेयाना रोड पर अचेत मिले थे। शरीर पर चोट के निशान थे। संभव है कि किसी वाहन ने टक्कर मार दी। उसके बाद डॉक्टरों से जांच कराई तो पता चला कि उनकी मौत हो चुकी है।

बेटा मुखागिन देने ही वाला था और पुलिस ने शव उठा लिया...

परिवार में कोहराम मच गया। अंतिम यात्रा निकाली गई और हेमंत जोशी की लाश को शमशान लाया गया। बेटा अपने पिता की लाश को मुखागिन देने ही वाला था कि अचानक पुलिस वहां आ पहुंची। पता चला कि हेमंत जोशी के सिर में डंडे से मारने के निशान हैं। लाश को मुर्दाघर पहुंचाया गया। जांच में सामने आया कि सिर में चोट लगने से मौत हुई है। पुलिस ने तुरंत हेमंत के बेटे मुकेश को धर लिया। उसने बताया कि विधवा बहन योगिता कुछ दिन से एक युवक के साथ प्रेम में थी। इसी बात को लेकर पिता ने आपत्ति की थी। मामला बढ़ा तो मुकेश, उसकी मां सुशीला, बहन योगिता और बहन के प्रेमी ने मिलकर हेमंत की हत्या की और लाश हाइवे पर फेंक दी। पुलिस ने अब इन्हें अरेस्ट कर लिया है।

यह भी पढ़ें-दौसा में लुटेरी दुल्हन का पर्दाफाश, दो साथियों संग पुलिस के हत्थे चढ़ी, अब तक कर चुकी कई कांड

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल
Weather Forecast 11 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बदला मौसम, बारिश-तूफान को लेकर आया बड़ा अपडेट