गर्मी से 2 दिन में 14 लोगों की मौत, आज एक साथ मां बेटे ने तोड़ा दम, राजस्थान में जमकर चल रही लू

Published : May 24, 2024, 03:08 PM IST
heat

सार

भीषण गर्मी के चलते राजस्थान में ​हर दिन किसी न किसी की मौत हो रही है। ये आंकड़ा लगातार बढ़ते जा रहा है। शुक्रवार को फिर दो लोगों की मौत भीषण गर्मी के चलते हो गई है। ऐसे में अभी तक कुल 14 लोग गर्मी के कारण मौत के मुंह में समा गए हैं।

पाली.राजस्थान में गुरुवार को गर्मी के कारण 12 लोगों की मौत हुई थी। वहीं शुक्रवार को​ फिर दो लोगों की मौत हो गई। ऐसे में दो ही दिन में 14 लोगों की मौत होने से राजस्थान में हाहाकार मच गई है। लोग भीषण गर्मी के चलते घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। फिर भी लोगों की मौत हो रही है।

सुबह सुबह मां बेटे की मौत, 6 लोग रेफर

नौतपा शुरू होने से पहले ही राजस्थान में गर्मी अपना रौद्र रूप दिखा रही है। तो फिर नौतपा शुरू होने पर क्या हाल होंगे। 23 मई को गर्मी के कारण राजस्थान में करीब 12 लोगों की मौत हो गई थी। वही 24 मई को सुबह राजस्थान के पाली जिले में मां और बेटे ने गर्मी से दम तोड़ दिया । करीब 6 लोग अस्पताल में भर्ती है, जिन्हें जोधपुर के लिए रेफर किया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। कल से नौतपा शुरू हो रहा है।

15 शहरों में 47 डिग्री से अधिक तापमान

राजस्थान के 15 से ज्यादा शहरों में तापमान 47 डिग्री के ऊपर पहुंचाने की आशंका जताई जा रही है। राजस्थान के जो इलाके पाकिस्तान से सटे हुए हैं जिनमें बाड़मेर , जालौर, जैसलमेर, जोधपुर , कुछ हिस्सा पाली का शामिल है, इन जिलों में भयंकर लू चल रही है।‌ आने वाले तीन दिन बहुत ही भारी गुजरने वाले हैं। हीट वेव और लू के कारण सबसे ज्यादा मौतें जालौर जिले में हुई है।

45 और 80 साल के लोगों की मौत

पाली जिले के सादड़ी इलाके में रहने वाले 45 साल के समंदर सिंह और 80 साल की उसकी मां राजू देवी को पाली जिले के सरकारी अस्पताल में कल देर रात भर्ती कराया गया था। देर रात ही समंदर सिंह ने दम तोड़ दिया, जबकि आज सवेरे राजू कवंर की भी मौत हो गई। दोनों हीट स्ट्रोक के पेशेंट के बताए गए हैं। पाली सरकारी अस्पताल में छह अन्य लोग लू की चपेट में आने के कारण भर्ती थे, हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जोधपुर रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : स्टेज पर दूल्हे ने दुल्हन के साथ किया वो काम, शर्म से पानी पानी हो गई, बैरंग लौटी फिर बारात

देश का दूसरा सबसे गर्म शहर

उधर राजस्थान ही नहीं देश के दूसरे सबसे गर्म शहर यानी बाड़मेर में भी बड़ी खबर है। बाड़मेर जिले में फैक्ट्री में मजदूरी करने वाले श्रमिकों के लिए सरकार ने समय निर्धारित कर दिया है। दोपहर 12 के बाद श्रमिकों को छुट्टी दे दी जाएगी । यह जरूर है काम के लिए उन्हें सवेरे जल्दी बुलाया जा सकता है, बाड़मेर देश का दूसरे सबसे गर्म शहर बना हुआ है।

यह भी पढ़ें : 70 की उम्र में बुजुर्ग लाया 20 साल छोटी दुल्हन, शादी होते ही पत्नी ने कर दिया कांड

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Javed Khan Garba Show: धमकियों के बाद 2 गरबा शो रद्द, आखिर क्यों पीछे हटे कलाकार?
Tiger Shroff Attack: बाल कटवाए, कपड़े बदले…फिर भी पकड़े गए शूटर, कैसे फेल हुआ अनिल पंडित का प्लान?