बीच कॉलोनी में था पटाखा गोदाम, रात में अचानक हुआ तेज धमाका, महिला की मौत

Published : Nov 08, 2023, 01:38 PM IST
firecrackers

सार

अजमेर की कृष्णा कॉलोनी में पटाखे के गोदाम में धमाका हो गया। गोदाम में कई हजार किलो बारूद रखा हुआ था। हादसे में एक महिला की मौत और दो अन्य जख्मी हुए हैं। 

अजमेर। राजस्थान के अजमेर जिले स्थित ब्यावर क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। देर रात यहां पटाखों के एक गोदाम में आग लग गई। बताया जा रहा है कि जिस गोदाम में आग लगी वहां पर करीब एक हजार किलो से भी ज्यादा बारूद रखा हुआ था। यानी बड़ी मात्रा में यहां पटाखों का ढेर रखा था। आग फिलहाल शॉर्ट सर्किट से लगना सामने आ रहा है। 

गोदाम में धमाके से महिला की मौत
देर रात लगी इस आग के बाद इतना तेज धमाका हुआ कि आसपास के लोग घरों को छोड़कर बाहर निकल गए। उनको लगा कि भूकंप आया है। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई है जबकि दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें एक बालिका बताई जा रही है।

कृष्णा कॉलोनी में था पटाखों का गोदाम
ब्यावर पुलिस ने बताया कि वर्धमान कॉलेज के पास स्थित कृष्णा कॉलोनी में यह घटना हुई है। कॉलोनी में सैंकड़ों की संख्या में लोग रहते हैं। कॉलोनी में आने जाने का रास्ता भी एक छोटी गली के रूप में है। लेकिन इन्ही में से एक घर पटाखे का गोदाम बना हुआ था। इस बारे में पड़ोसियों को भी ज्यादा जानकारी नहीं थी। इस ढेर में आग लग गई और बड़ा हादसा हो गया।

पढ़ें दमोह पटाखा फैक्ट्री में धमाका: 4 लोगों की मौत...मालिक के उड़ गए चिथड़े

पुलिस सीज किया गोदाम
अब पुलिस ने उस घर को खाली करा दिया है जहां यह धमाका हुआ है। साथ ही आसपास के घरों को भी खाली कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि उनमें भी दरारें आई हैं। पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने कहा कि रात में जब अचानक तेज धमाके हुए तो लोगों को लगा भूकंप आया है। जो जिस हालात में था उसी हालत में बाहर दौड़ गया। बाहर देखा तो आग लगी हुई थी। काफी देर बाद समझ आया कि यहां पटाखों के गोदाम में आग लगी है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 14 August 2026: दिल्ली-NCR-यूपी में भारी बारिश तो MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में तूफान-बिजली का अलर्ट
Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश