राजस्थान के पूर्व CM अशोक गेहलोत अस्पताल में भर्ती, अचानक खराब हुई तबियत

Published : Feb 03, 2024, 11:12 AM ISTUpdated : Feb 03, 2024, 11:14 AM IST
cm ashok

सार

राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गेहलोत की अचानक देर रात तबियत खराब हो गई। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

जयपुर.  पूर्व सीएम अशोक गहलोत को एक साथ दो गंभीर बीमारियां हुई है। उन्होनें खुद सोशल मीडिया पर इस बारे में मैसेज डाला है। उनको देर रात राजस्थान के सबसे बड़े अस्पताल यानी एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स की एक पूरी टीम उनकी देखरेख में जुटी हुई है। सोशल मीडिया के जरिए उन्होनें लोगों से भी अपील की है कि वे अपनी सेहत पर ध्यान दें.....।

दरअसल पूर्व सीएम गहलोत को एक साथ दो गंभीर बीमारी के लक्षण मिले हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि एक साथ इस तरह से दोनो गंभीर बीमारी के लक्षण मिलना बहुत रेयर है। गहलोत को कई दिनों से खांसी, जुकाम और बुखार की समस्या चल रही है। दो दिन पहले उन्होनें टेस्ट कराए तो पता चला कि उनमें कोविड़ के लक्षण हैं। उसके बाद एक और टेस्ट कराया गया तो पता चला कि वे स्वाइन फ्लू की चपेट में भी हैं। इस बारे में उन्होनें खुद सोशल मीडिया पर जानकार दी है। वे फिलहाल सीनियर डॉक्टर प्रकाश केसवानी की यूनिट में भर्ती हैं। उनको अस्पताल से कब डिस्चार्ज किया जाएगा, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। डॉक्टर प्रकाश केसवानी का कहना है कि पूरी टीम उनकी देखरेख कर रही है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बैंड, बाजा, बारात...फिर 'फैमिली इमरजेंसी'! 3 राज्यों की 'लुटेरी दुल्हन' गैंग का खौफनाक सच!
Weather Forecast 19 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल