राजस्थान का क्रूर पिता: पत्नी और बच्चों के साथ की ऐसी क्रूरता, देखने वालों का कलेजा कांप जाए

Published : Feb 03, 2024, 09:40 AM IST
राजस्थान का क्रूर पिता: पत्नी और बच्चों के साथ की ऐसी क्रूरता, देखने वालों का कलेजा कांप जाए

सार

राजस्थान के अजमेर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पिता ने ही अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ऐसी क्रूरता की देखने वालों का कलेजा कांप जाए। आरोपी कई दिनों से अपने परिवार के लिए दर्दनाक यातनाएं दे रहा था। 

अजमेर. राजस्थान के अजमेर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने ही दो बच्चों और पत्नी को पीटा। केवल इतना ही नहीं उसने अपने बच्चों को घर में रस्सी से बांधकर रखा और खाने तक को नहीं दिया। उसने अपनी पत्नी और बच्चों को गर्म लोहे से भी दागा।

पिता ने बच्चों के साथ की क्रूरता की हद पार

पूरा मामला अजमेर के क्रिश्चियन गंज इलाके का है। यहां पार्षद बीना टाक को महिला और उसके दो बच्चों के साथ क्रूरता की जानकारी मिली थी। जब वह युवक के घर पर पहुंची तो वहां युवक बच्चों और अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। युवक की पत्नी ने पार्षद को बताया कि उसका पति कई दिनों से इसी तरह की यातनाएं दे रहा था और कई बार गर्म चिमटे से भी दाग चुका है।

शरीर पर दागी गर्म लोहे की रॉड

इतना ही नहीं दोनों बच्चों के शरीर पर भी किसी गर्म चीज से दागने के निशान थे। पीड़ित महिला की उसकी पति से शादी 7 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से वह लगातार इसी तरह से उसे परेशान करता आ रहा है। आरोपी पति ने कई बार जान से मारने की धमकियां भी दी।

6 महीने की मासूम बच्ची को दीवार पर दे फेंका

पार्षद के अनुसार आरोपी पति ने 6 महीने की मासूम बच्ची को दीवार पर भी फेंका था जिससे उसके चोट आई थी। वही महिला के शरीर पर लोहे की रॉड से हमला किया गया था और उसे बेहोशी की दवाई दी जा रही थी। इतना ही नहीं उन्हें तीन दिनों से खाना तक भी नहीं दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल