कोटा में 18 साल की लड़की से गैंगरेप, रोते रोते लड़की ने खुद को जिंदा जलाया, मौत

Published : Jun 14, 2024, 03:37 PM IST
kota gang rape

सार

राजस्थान के कोटा जिले में एक लड़की के साथ दो भाईयों ने मिलकर गैंगरेप किया। लड़की से इस घटना के तुरंत बाद डीजल डालकर खुद को जिंदा जला दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

कोटा. राजस्थान के कोटा जिले से बड़ी खबर है। 18 साल की लड़की का रात 1 बजे घर के पास से किडनैप हुआ। नजदीक रहने वाले दो भाइयों ने उसके साथ गैंगरेप किया। लड़की को तलाश करता हुआ उसका छोटा भाई आया तो उसे पीट कर भगा दिया। लड़की रोते हुए घर पहुंची और खुद को आग लगा दी। मामला बुढ़ादीत थाना इलाके का है।

दो भाईयों ने मिलकर किया रेप

पुलिस ने बताया गांव में रहने वाली लड़की की उम्र करीब 18 साल थी। उसके घर के नजदीक ही कचोरी की दुकान करने वाले दो चचेरे भाई उसे पर गंदी नजर रखते थे। कल देर रात करीब 1 बजे दोनों लड़की के घर में घुसे और उसे जबरन अपने साथ ले आए। उसका अपहरण कर अपनी कचोरी की दुकान में लेकर आए ।

रखवाली कर रेप किया

वहां एक भाई ने रेप किया और दूसरे ने बाहर नजर रखी। उसके बाद दूसरे ने रेप किया और पहले ने बाहर नजर रखी। इस दौरान लड़की का भाई और बाद में चाचा वहां पर उसे तलाशते हुए आ गए। लेकिन उनके साथ मारपीट करने के बाद आरोपी फरार हो गए ।

लड़की ने खुद को जिंदा जलाया

भाई ने दुकान खोली तो लड़की रोते हुए बाहर निकली और अपने घर की तरफ दौड़ गई। उसके बाद खुद को उसने कमरे में बंद कर लिया और वहां रखे हुए डीजल के कनेक्तर से खुद को आग लगा ली। परिवार के लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला।कंबल और पानी से आग को काबू कर लड़की को कोटा जिला अस्पताल में भर्ती कराया ,जहां कुछ देर पहले उसने दम तोड़ दिया ।

यह भी पढ़ें : सफाईकर्मी से आरएएस बनी महिला ने किया शर्मनाक काम, रंगे हाथों पकड़ाई

आरोपियों की तलाश में पुलिस

सवेरे पुलिस ने पर्चा बयान लेने की कोशिश की लेकिन पुलिस कामयाब नहीं हो सकी। परिवार ने जिन दो लड़कों के बारे में जानकारी दी है उनकी तलाश की जा रही है। फिलहाल दोनों फरार हैं। इस घटना के बाद एक बार फिर से राजस्थान में महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।

यह भी पढ़ें : कुवैत क्यों नौकरी करने जाते हैं लोग, वहां मजदूर भी बन जाता है लखपति

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Today: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में बदला मौसम, जानें कहां भारी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी