गैंगस्टर आनंदपाल के भाई रूपेंद्र पाल सिंह और चाचा दामोदर लाल सिंह को जेल

Published : Dec 16, 2023, 08:37 PM IST
rajasthan crime

सार

राजस्थान के 5 लाख रुपए के इनामी गैंगस्टर आनंदपाल के भाई और चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।

नागौर. राजस्थान का सबसे बड़ा गैंगस्टर आनंदपाल सिंह एक बार फिर चर्चा में है। 5 लाख के इनामी गैंगस्टर का कुछ समय पहले राजस्थान पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया था। उसके एनकाउंटर के बाद अब पुलिस ने उसके चाचा और उसके भाई को अरेस्ट किया है। दोनों को दो-दो साल की जेल की गई है। राजस्थान के नागौर जिले की डीडवाना कोर्ट ने शनिवार को फैसला सुनाया है। आरोपियों के खिलाफ हमला करने, राज कार्य में बाधा पहुंचाने और अन्य मामले चल रहे थे। कुछ समय पहले दोनों को गिरफ्तार किया गया था और अब कोर्ट में लंबे ट्रायल के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।

एनकाउंटर में मारा गया था आनंदपाल

पुलिस ने बताया कि 24 जून 2017 को गैंगस्टर आनंदपाल सिंह को पुलिस ने गोली मार दी थी। इस दौरान डीडवाना में काफी हंगामा हुआ था। आनंदपाल के भाई रूपेंद्र पाल सिंह और चाचा दामोदर लाल सिंह ने पुलिस का विरोध किया था और पुलिस को पीटने की कोशिश की थी। साथ ही पुलिस को काम करने से रोका था। ऐसे में उन पर भी मुकदमा दर्ज किया था।‌

रूपेंद्र पाल और दामोदर सिंह को जेल

अभी कुछ समय पहले रूपेंद्र पाल सिंह और दामोदर लाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था। रूपेंद्र पाल सिंह को दौसा जिले की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद किया था और दामोदर लाल सिंह को अजमेर जिले की हाई सिक्योरिटी में बंद किया गया था। दोनों को आज बख्तर बंद गाड़ियों में कोर्ट लाया गया था। कोर्ट ने दोनों को दो-दो साल की जेल की सजा दी है । साथ में 2100 रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

25 से ज्यादा केस दर्ज

मालूम हो कि गैंगस्टर आनंदपाल सिंह के ऊपर 25 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे। वह लोगों का अपहरण करता था और उसके बाद उन्हें अंधेरे कमरों में बंद करके यातना देता था। उसका डर इतना बढ़ गया था कि राजस्थान पुलिस ने उस पर 5 लाख रुपए का इनाम रखा था। उसके पास 100 से ज्यादा गुंडो की गैंग थी। साथ थी आधुनिक और स्वचालित हथियार थे। एक 47 मशीन गन लेकर और बुलेट प्रूफ कपड़े पहनकर वह चलता था।

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 9 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट
Weather Update 8 August 2026: दिल्ली-NCR से राजस्थान तक बारिश-तूफान का असर, जानें आपके शहर का हाल