
जयपुर. 7 मार्च जयपुर में धुलंडी के त्योंहार पर जयपुर की सड़कों पर एक कपल पर मस्ती छा गई। लड़की ने चलती बाइक पर लड़के के गले में बाहें डाली और उसके कई बार किस किया। कई बार लिप लॉक किया। चलती बाइक पर आशिकी का यह वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस के हाथ भी लगा और अब पुलिस ने इस वीड़ियो पर आखिर एक्शन ले ही लिया। दोनों को आशिकी का भूत उनके सिर से उतार दिया।
रोमांस कर बुरा फंसे गर्लफ्रेंड और बॉयफेंड
दरअसल, मामला सामने आने के बाद जयपुर पुलिस ने बाइक चलाने वाले युवक को तलाशा और उसे पकड़कर थाले लाया गया। बाद में उसके खिलाफ यातायात के नियमों को तोड़ने वाले तमाम सेक्शन लगाए गए और उसकी बाइक जब्त कर ली गई। बताया जा रहा है कि लड़की के परिवार वालों के नंबर लेकर उसके परिजनों को भी पुलिस ने फोन किया है। लड़का और लड़की दोनो जयपुर के जगतपुरा इलाके के रहने वाले और पढ़ाई करने वाले बताए जा रहे हैं।
बीच सड़क रोमांस करने वाले कपल से सिर से उतरा आशिकी का भूत
तीन दिन पहले होली पर इस कपल का वीड़ियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। कपल चलती बाइक पर रोमांस कर रहा था। आगे और पीछे चल रहे वाहनों से वीडियो बनाए जा रहे थे और बाद में ये वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिए गए। ये रोमांस जवाहर सर्किल थाना इलाके में स्थित बीटू बाईपास के नजदीक चल रहा था। बाद में पुलिस को ये वीडियो मिला तो पुलिस ने गुरुवार शाम इस वीडियो के आधार पर जगतपुरा में रहने वाले युवक को पकड लिया। उसके पास से उसकी बाइक भी जब्त कर ली और उसके खिलाफ यातायात नियमों के तोडने वाले कई जुर्माने लगाते हुए बाइक को उठा लिया और थाने ले आए। अब आशिकी का सारा भूत उतर गया है। लड़की गायब है और लड़का थाने के चक्कर काट रहा है।
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।