डायन आने के शक पर महिला के दोनों हाथ जलाए, देवर-देवरानी ने तांत्रिक संग मिलकर की क्रूरता

Published : Sep 06, 2023, 05:02 PM IST
hand burnt

सार

पीड़ित महिला ने देवर और देवरानी पर डायन बताकर जिंदा जलाने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि कई महीने से डायन बताकर परिवार के लोग परेशान कर रहे हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

डूंगरपुर। प्रदेश के डूंगरपुर जिले से अजीबो गरीब मामले सामने आया है। जिले के एक गांव में महिला के साथ क्रूरता की गई। यहां महिला को डायन बताकर उसके हाथ जला दिए गए। परिजनों ने एक तांत्रिक को बुलाया जिसने डायन भगाने का झांसा देकर महिला की दोनों हथेलियों पर जलती हुई राख डाल दी जिससे उसके हाथ जल गए। महिला का आरोप है कि उसके देवर और देवरानी ने मिलकर उसके साथ ऐसी क्रूरता की है। 

डायन का साया होने की बात कहकर क्रूरता
जिले के रामसागड़ा थाना इलाके के गामड़ी अहाड़ा वजेला फला में रहने वाली महिला पर डायन का साया होने की बात कहकर क्रूरता की गई। पीड़िता ने बताया कि उसके देवर रूपसी पुत्र पूंजा डामोर, पप्पू पुत्र पूंजा डामोर, देवरानी लक्ष्मी पत्नी रूपसी डामोर और समू पत्नी पप्पू डामोर कई दिन उसपर डायन आने का शक कर रहे हैं।

पढ़ें राजस्थान में तांत्रिक का तांडवः मासूम को तलवार गर्म कर दे दिए 12 जख्म, कसूर इतना कि- अनजाने में किया था ये काम

डायन भगाने तांत्रिक के पास ले गए देवर-देवरानी
3 सितंबर को देवर और देवरानी उसे मनपुर गांव में इलाज के बहाने एक महिला तांत्रिक के पास ले गए। उन्होंने कॉल कर अपनी साथी आशा पुत्री धुला कटारा निवासी मनपुर को भी तांत्रिक के यहां बुला लिया। इसके बाद महिला तांत्रिक ने उसके बेटे हरीश को बाहर भेज दिया। देवर और देवरानी ने डायन निकालने की बात कहते हुए उसे पकड़ लिया। फिर महिला तांत्रिक डायन निकालने का ढोंग करते हुए उसके हाथों पर जलती राख डालने लगी। 

मां की आवाज सुन बेटा पहुंचा और अस्पताल ले गया
महिला का आरोप है कि दर्द के कारण वह चीखी तो उसका मुंह भी दबा दिया गया। फिर भी मां की आवाज सुनकर हरीश अंदर आ गया और उसे बचाया लेकिन तब तक उसके दोनों हाथ जल गए थे। इसके बाद हरीश मां को अस्पताल ले गया।

देवर-देवरानी के खिलाफ एसपी से शिकायत
पीड़िता देवर और देवरानी पर डायन बताकर उसे जलाने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी है। आरोप है कि कई महीने से डायन बताकर उसे परेशान किया जा रहा है। रामसागड़ा थाना अधिकारी मणिलाल ने बताया कि पीड़ित महिला की ओर से एसपी ऑफिस में परिवाद दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल