CM गहलोत ने बजट में किसानों के लिए खोला खजाना: बिजली फ्री-कर माफ...और भी बहुत कुछ दिया मुफ्त

Published : Feb 10, 2023, 03:56 PM IST
किसानेों

सार

राजस्थान में आज यानि 10 फरवरी के दिन प्रदेश बजट विधानसभा में पेश कर दिया गया। जहां कांग्रेस सीएम अशोक गहलोत ने हर बर्ग के लिए कुछ न कुछ घोषणाएं की है वहीं इसमें किसानों के हितों का भी ध्यान रखा गया है। पढ़िए प्रदेश के किसानों के लिए ये घोषणाएं हुई।

जयपुर (jaipur). राजस्थान में बजट पेश होने के बाद किस वर्ग के लिए क्या घोषणाएं की जा रही है इसके बारे में जानकारी सामने आ रही है। इस बार के बजट में प्रदेश के 11 लाख किसानों के लिए सरकार ने दिल खोलकर खर्चा करने की तैयारी कर ली है। ऐसी ऐसी घोषणाएं की है कि किसानों की बल्ले बल्ले हो गई। ग्यारह लाख से ज्यादा किसान इस बजट से जरुर खुश होंगे। गहलोत सरकार ने किसानों के लिए दो हजार यूनिट प्रतिमाह तक बिजली नियमानुसार फ्री दी है। इसके साथ मिली ये सुविधाएं।

राजस्थान के बजट 2023 में किसानों के लोन हुए माफ

इसके लिए नियम बनाकर ये बिजली दी जाएगी। इसके लिए सरकार ने किसानों के करीब तीस हजार करोड़ रुपए से भी ज्यादा के लोन माफ कर दिए हैं। इसका फायदा भी लगभग सभी किसानों को मिलेगा। इसके लिए भी नियम बनाए जा रहे हैं। सरकार ने कृषण कल्याण कोष बढ़ाकर पांच हजार करोड़ रुपए से सात हजार करोड रुपए करने की घोषणा की है। राजस्थान में साठ हजार विशेष किसानों को ग्रीन हाउस और अन्य सुविधाएं देने की सरकार ने घोषणा की है। इन घोषणाओं पर एक हजार करोड़ रुपए का अनुदान सरकार की ओर दिया जाएगा।

बजट 2023 में ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने का जिक्र

साथ ही ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए जयपुर और जोधपुर में फार्म हाउस बनाए जांगे। इसके लिए प्रदेश के पांच हजार किसानों को ऑर्गेनिक खेती करने की ट्रेनिंग दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि पहली बार सरकार का बजट एक साथ करीब पंद्रह हजार से भी ज्यादा जगहों पर लाइव दिखाया जा रहा है। इस बजट को एक ही समय में करीब पचास लाख लोग देख रहे हैं।.

इसे भी पढ़े- Rajasthan Budget 2023: 500 रुपए में सिलेंडर तो 25 लाख का बीमा, गहलोत सरकार ने की ये पांच बड़ी घोषणाएं

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

जयपुर के मशहूर स्कूल पर IT रेड: करोड़ों कैश मिला-मशीन से गिने गए नोट
हनुमानगढ़ में क्यों हो रहा बवाल : घर छोड़कर भागे लोग, पुलिस ने दागे गोले-इंटरनेट बंद