घर में थी 2 बहनों की शादी और पहुंच गई तीन भाइयों की लाश

Published : Nov 09, 2024, 04:15 PM ISTUpdated : Nov 09, 2024, 05:02 PM IST
 three brothers died in accident

सार

जयपुर में शादी से पहले तीन भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई। कार्ड बांटने गए थे तीनों युवक। हादसे के बाद परिवार में मातम।

जयपुर. उधर एक साथ दो बहनों की शादी की तैयारी चल रही थी और एक - एक कर तीन भाईयों की लाश घर पहुंची। जिसने भी ये मंजर देखा अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर सका। आंसू बहते रहे, रोना पीटना चलता रहा और लाशों का अंतिम संस्कार किया गया। घटना राजधानी जयपुर की है। 12 नवम्बर को जिन दो बहनों की शादी एक साथ होनी है, आठ नवम्बर की शाम उन बहनों के तीन भाईयों की जान चली गई। तीनों शादी का कार्ड बांटने के लिए ही गए थे।

शादी की खुशियों के बीच बिखर गई लाशें

दरअसल जयपुर के हरमाड़ा इलाके में शुक्रवार देर शाम एक ट्रक ने सामने से आ रहे बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। हादसे में सुरेन्द्र, दिनेश और कन्हैया की मौत हो गई। तीनों जयपुर के ही रहने वाले हैं और मजदूरी का काम करते थे। पुलिस ने बताया कि 12 नवम्बर यानी तीन दिन के बाद ही कन्हैया लाल की दो बहनों की एक साथ शादी है। घर में खुशियां बिखरी थीं। कन्हैया लाल बहन की शादी के कार्ड बांटने गया था। जिन दो युवकों की उसके साथ मौत हुई है। उनको भी कन्हैया लाल का परिवार जानता था। कन्हैया की बहनें उन दोनो युवकों को भी भाई मानती थीं। पोस्मार्टम कराने के बाद आज पुलिस ने परिजनों को तीनों शव सौंप दिए हैं।

तीनों भाइयों के लिए कल बनकर आया ट्रक

पुलिस ने बताया कि तीनों युवक सामने से आ रहे थे और दूसरी ओर से ट्रक आ रहा था। सड़क पर बजरी बिखरी हुई थी। बाइक चालक ने ब्रेक लगाए तो बाइक स्लीप हो गई। उसके बाद तीनों सामने से आ रहे ट्रक के नीचे आ गए। तीनों के शव चिथड़े चिथड़े हो गए। इस पुलिस को करीब एक घंटे से भी ज्यादा का समय तीनों के शव बटारेने में लगा। आज शवों का अंतिम संस्कार किया गया है।

 

यह भी पढ़ें-उदयपुर में थाईलैंड की महिला टूरिस्ट को मारी गोली, होटल में किया शूट

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 14 August 2026: दिल्ली-NCR-यूपी में भारी बारिश तो MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में तूफान-बिजली का अलर्ट
Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश