उदयपुर में एक थाई महिला पर्यटक पर देर रात गोलीबारी हुई। वह अपनी सहेली के साथ होटल लौट रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उदयपुर. खबर राजस्थान के सबसे खूबसूरत शहर उदयपुर से है। देर रात एक महिला टूरिस्ट को किसी ने गोली मार दी। वह अपनी महिला साथी के साथ अपने होटल की ओर जा रही थी, इस दौरान अचानक किसी ने फायर किया। गोली पीठ में लगी है। जान बच गई है लेकिन हालत बेहद ही गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उदयपुर की खूबसूरती को कैमरे में कैद कर रही थीं और चल गई गोली

प्रांरभिक जानकारी में सामने आया कि थाईलैंड की निवासी थानचैंग अपनी महिला साथी के साथ उदयपुर आई थी। दोनों कुछ दिन पहले ही उदयपुर की पॉश कॉलोनी माने वाली वाली माली कॉलोनी में स्थित वीर होटल में ठहरी थीं। कल रात दोनो देर तक बाहर थीं और उदयपुर की खूबसूरती को कैमरे में कैद कर रही थीं। लेकिन देर रात जब होटल की ओर आने लगी तो किसी ने गोली मार दी।

महिला की लैंग्वेज किसी को नहीं आ रही समझ

पुलिस ने बताया कि रात का समय होने के कारण फिलहाल सीसीटीवी कैमरों से खास मदद नहीं मिल सकी है। उधर थानचैंग ने भी गोली मारने वाले का चेहरा नहीं देखा है। उसे उसकी साथी ने अस्पताल में भर्ती कराया है। अब पुलिस के सामने भाषा संबधी समस्या आ रही है, इस कारण पुलिस भी पूरी जानकारी नहीं जुटा पा रही है। थानचैंग के मोबाइल में जितने भी नंबर हैं वे सभी थाई भाषा में हैं।

जानिए क्यों उदयपुर में महिला को मारी गोली

उल्लेखनीय है कि दिवाली के बाद राजस्थान में टूरिस्ट सीजन शुरू हुआ है। दुनिया भर से सबसे ज्यादा पर्यटक उदयपुर में आते हैं। झीलों के इस शहर को सबसे ज्यादा बार कैमरे में कैद किया जाता है। लेकिन क्या अब उदयपुर को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। उदयपुर में ही ढाई साल पहले कन्हैया लाल टेलर हत्याकांड हुआ था, जिसने लेकसिटी को पूरे देश में बदनाम कर दिया था।

यह भी पढ़ें-बेसमेंट में छिपा था खौफनाक सच: तड़पकर हो गई 3 साल के बच्चे की मौत