राजस्थान सरकार ने लगाई छुट्टियों पर रोक, जानिये क्यों लिया शिक्षा मंत्री ने बड़ा फैसला

Published : Mar 01, 2024, 11:32 AM IST
leave

सार

राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने छुट्टियों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने अप्रैल तक सभी प्रकार की छुट्टियों पर बैन लगा दिया है। आईये जानते हैं उन्होंने अचानक ऐसा क्यों किया।

जयपुर. राजस्थान से बड़ी खबर सामने आ रही है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आगामी आदेशों तक शिक्षा विभाग में चाइल्ड केयर लीव, सीसीएल और अन्य छुट्टियों पर आगामी आदेशों तक रोल लगा दी है। मंत्री ने इसकी पीछे बड़ी वजह बताई है और इस कारण अब कुछ शिक्षक संगठन विरोध भी करने लग गए हैं। दरअसल राजस्थान में इन दिनों बोर्ड परीक्षाओं समेत अन्य कक्षाओं की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। ऐसे में पहले ही राजस्थान के स्कूलों में शिक्षकों की कमी है। ऐसे में शिक्षक छुट्टियों ले रहे हैं तो इससे परीक्षा संबधी काम में बाधा आ रही है।

आदेश जारी नहीं हुआ

हांलाकि इस संबध में कोई लिखित आदेश जारी नहीं किया गया है। लेकिन शिक्षा निदेशालय से जुड़े अफसरों ने मौखिक तौर पर अपने कर्मचारियों को सूचना दे दी है। शिक्षा विभाग की ओर से वीसी जारी की गई थी, उस वीसी में इस बारे में जानकारी दी गई है।

अप्रैल तक नहीं मिलेगी छुट्टी

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि बच्चों को पढ़ाने के लिए सिर्फ 120 से 140 दिन का ही पूरा समय मिल पाता है। शिक्षकों को अधिक छुट्टियां मिलती हैं। अभी अप्रेल लास्ट तक परीक्षाओं का समय चल रहा है। ऐसे में छुट्टियां देना उचित नहीं है। हम अतिरिक्त कक्षाएं लगाने की भी तैयारी कर रहे हैं, ऐसे में शिक्षक और ज्यादा चाहिए। छुट्टियों पर रोक नहीं लगाई है, बस इस सैशन में अब गैर जरूरी अवकाश नहीं दिए जाएंगे।

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी