यूट्रस के इलाज के लिए ऑपरेशन टेबल पर महिला का पेट खोला तो चीखते हुए बाहर दौड़े डॉक्टर, शॉकिंग वजह आई सामने

Published : Feb 06, 2023, 06:29 PM IST
woman

सार

राजस्थान के जयपुर शहर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां यूट्रस का ऑपरेशन करने महिला का पेट देखा तो डॉक्टर शॉक्ड रह गए और तुरंत पुलिस को जानकारी दी गई। चौंकाने वाले मामले में अब मेमोरियल हॉस्पिटल के ऊपर केस दर्ज कराया गया है। 

जयपुर (jaipur). राजस्थान के जयपुर शहर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शहर की मुहाना थाना पुलिस ने सुवालाल नाम के एक व्यक्ति की शिकायत पर मेमोरियल हॉस्पिटल चलाने वाले डॉक्टर और स्टाफ के ऊपर केस दर्ज किया है। केस बेहद चौंकाने वाला है। मुहाना थाना पुलिस ने बताया कि पूरा घटनाक्रम नवंबर 2021 का है।

पेट दर्द की शिकायत के चलते कराया ऑपरेशन

मजदूरी कर पेट पालने वाले सुवालाल की पत्नी नानकी देवी को पेट में दर्द की शिकायत के बाद मुहाना क्षेत्र में ही स्थित एक मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वहां काम करने वाली डॉ जयश्री ने महिला का इलाज किया और कहा कि यूट्रस में समस्या है उसकी सर्जरी करनी पड़ेगी। नवंबर के महीने में ही सर्जरी कर दी गई। लेकिन सर्जरी करने के बाद भी महिला के पेट का दर्द सही नहीं हुआ। ह अस्पताल में लगातार डॉक्टरों से शिकायत करती रही। ऐसे में सर्जरी के 3 दिन बाद जबरन उसे छुट्टी दे दी गई।

फिर भी नहीं दूर हुआ दर्द

छुट्टी मिलने से लेकर पिछले साल जुलाई के महीने तक सुवालाल और उसकी पत्नी नानकी देवी लगातार परेशान होते रहे डॉ जयश्री को 7 महीने के दौरान कम से कम 20 बार दिखाया, लेकिन हर बार डॉक्टर ने पेट दर्द की दवा देकर पल्ला छुड़ा लिया। लगातार दवा लेने के बाद भी जब पेट दर्द सही नहीं हुआ तो बगरू इलाके में स्थित एक दूसरे अस्पताल में डॉक्टर से संपर्क किया। डॉक्टर ने टेस्ट किए लेकिन टेस्ट रिपोर्ट में कुछ खास नजर नहीं आया। बाद में डॉक्टर्स की टीम ने ऑपरेशन करने के लिए तैयारी की।

पुराने ऑपरेशन में डॉक्टरों ने कर दिया ये कांड

जैसे ही महिला को ऑपरेशन टेबल पर लिटाया और एनएसथीसिया देकर पेट खोला तो डॉक्टर दंग रह गए। तुरंत बाहर दौड़े और महिला के पति सुवालाल को अंदर बुलाया। महिला के पेट में एक पट्टी का बंडल था जो पिछली बार इलाज के दौरान छोड़ दिया गया था। इसी कारण महिला को लगातार पेट दर्द की शिकायत थी। यह बंडल इतना गल चुका था कि उससे इंफेक्शन और ज्यादा फैल गया और पूरा यूट्रस खराब हो गया। डॉक्टर ने सर्जरी तो कर दी लेकिन अब भी महिला लगातार परेशान है ।

पीड़िता के पति के ने डॉक्टरों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

इस पूरे घटनाक्रम के बाद अब सुवालाल ने डॉ जयश्री और मेमोरियल हॉस्पिटल के संचालक अन्य डॉक्टर एवं स्टाफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मुहाना पुलिस ने रविवार शाम यह रिपोर्ट दर्ज की है। पेट से निकले पट्टी के बंडल और अन्य वस्तुओं को जांच के लिए दुर्लभजी अस्पताल भेज दिया गया है। डॉक्टर की ओर से की गई इस बड़ी लापरवाही के कारण मरीज की जान संकट में है।

इसे भी पढ़े- 3 डॉक्टरों ने मिलकर 4 घंटे तक किया गाय के पेट का ऑपरेशन, जो चीज निकली उसे देख सब हैरान

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Weather Update: गुलाबी शहर जयपुर में बारिश-ओले का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड?
'अब कोई पुरुष जन्म नहीं लेना चाहेगा', मौत से पहले बता गया सबसे सीक्रेट सच