मध्य प्रदेश में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक गाय का ऑपरेशन किया गया, तीन डॉक्टरों की टीम ने चार घंटे कड़ी मशक्कत के बाद  गाय के पेट का ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद गाय के पेट से जो चीज निकली गई उसे देख लोगों के होश उड़ गए।

छिंदवाड़ा(Madhya Pradesh). मध्य प्रदेश में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक गाय का ऑपरेशन किया गया, तीन डॉक्टरों की टीम ने चार घंटे कड़ी मशक्कत के कर गाय के पेट का ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद गाय के पेट से जो चीज निकली गई उसे देख लोगों के होश उड़ गए। डॉक्टर भी हैरान रह गए कि आखिरकार ये गाय ज़िंदा कैसे थी। लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा और अब गाय स्वस्थ है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मामला मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा का है। यहां एक गाय उमरेठ के गौशाला में भेजी गई थी, जो तंदरूस्त तो थी। लेकिन पिछले कुछ दिनों से चारा नहीं खा रही थी। यहां तक कि उसे गोबर करने में भी दिक्कत हो रही थी। ऐसे में पशु चिकित्सक डा. एचजीएस पक्षवार के संज्ञान में मामला आने के बाद सर्जन डा. अंकित मेश्राम द्वारा उसकी जांच की गई तो चौंकाने वाला मामला सामने आया। छह साल की इस गाय के पेट में बड़ी मात्रा में पॉलीथीन भरी थी जो उसकी आंतों में फंसी हुई थी। जिसके बाद उसका आपरेशन किया गया। 

पेट से निकाली गई 12 किलो पॉलीथीन 
सर्जन डॉ अंकित मेश्राम के नेतृत्व में 3 डॉक्टरों की टीम ने गाय का ऑपरेशन किया। 4 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद गाय के पेट से तकरीबन 12 किलो पॉलीथीन निकाली गई। सर्जन डॉ. अंकित मेश्राम और उनकी टीम ने लगभग 4 घंटे तक एक बड़ी सर्जरी कर गाय के पेट में फंसी पॉलीथिन को बाहर निकाल दिया, जिससे गाय काफी अच्छा महसूस करने लगी और जुंगाली भी करने लगी। डॉ. मेश्राम के मुताबिक, गाय के पेट में चार चेंबर होते हैं, पहले चेंबर रूमन में प्लास्टिक फंस जाने की वजह से वहां आगे नहीं बढ़ पाता। पॉलिथिन एक दूसरे से लपेट कर एक जगह पर रह जाती है। ऐसे में मवेशियों के पेट की पाचन क्रिया बंद हो जाती है और वह बीमार हो जाते हैं। 

गौसेवकों ने जानकारी देकर बचाई जान 
सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी संजय इनवाती और गौसेवकों ने गाय को हो रही असहनीय पीड़ा के बाद इसकी जानकारी पशु चिकित्सालय छिंदवाड़ा में दी थी, जिसके बाद जब जांच की गई तो गाय के पेट में पॉलीथिन होने की बात सामने आई और गाय का सफल ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई गई। ऐसे में गौसेवकों की सक्रियता से एक बेजुबान की जान समय रहते बचा लिया गया। 

इसे भी पढ़ें...

60 डायनामाइट लगाकर उड़ा दिया नेता का 4 मंजिला होटल, जानिए क्यूं हुआ इतना बड़ा एक्शन