नालंदा से कोटा पढ़ने आए 16 के स्टूडेंट ने किया सुसाइड, मौत के साथ दफन हो गया वो सपना

Published : Jul 04, 2024, 01:43 PM ISTUpdated : Jul 04, 2024, 03:01 PM IST
Kota news

सार

कोटा में अब फिर एक छात्र ने सुसाइड कर लिया। वह महज 16 साल का था और बिहार से इंजीनियर बनने का सपना लेकर आया था। लेकिन उसने सब कुछ खत्म कर लिया। छात्र ने एक दिन पहले ही अपने चाचा से खाते में पैसे डलवाए थे।

कोटा (राजस्थान). कोटा में मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब जेईई स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। जिस पीजी में वह रह रहा था, वहां उसका नीचे का कमरा था। आज सवेरे उसके कमरे के पास से होता हुआ एक छात्र कोचिंग जा रहा था तो उसने कमरे में फंदे से लटका छात्र देखा। पीजी के मालिक को इसकी सूचना दी और बाद में पुलिस को भी जानकारी दी गई। मामला महावीर नगर थाना इलाके का है।

बिहार से इंजीनियर बनने आया था कोटा

पुलिस ने बताया कि बिहार के नालंदा का रहने वाला संदीप सिर्फ सोलह साल का था। वह दो साल से कोटा में रहकर पढ़ाई कर रहा था। उसकी पढ़ाई का खर्च उसके चाचा उठा रहे थे। करीब चार साल पहले उसके माता और पिता की मौत हो चुकी थी। वह सेक्टर तीन में एक पीजी में रह रहा था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसने देर रात सुसाइड कर लिया। आज सवेरे उसके बारे में जानकारी मिल सकी।

एक दिन पहले ही परिवार से खाते में डलवाए थे पैसे

बुधवार को ही उसके चाचा ने उसके खाते में पैसे डलवाए थे। पीजी संचालक से भी पुलिस ने बात की है। उसने बताया कि कल रात को ही संदीप मैस से खाना खाकर गया था। उसके बाद उसने अपने दोस्तों से भी बातचीत की थी। जानकारी में सामने आया है कि संदीप कभी कभार ही कोचिंग जाता था, वह ज्यादातर अनुपस्थित ही रहता था। बिहार से उसके चाचा रवाना हो गए हैं। मौत का कारण पढ़ाई है या फिर कुछ और..... इसका खुलासा नहीं हो सका है।

कोटा में इस साल 13 छात्र कर चुके हैं सुसाइड

गौरतलब है कि इस साल अब तक तेरह छात्रों ने सुसाइड कर लिया है । यह छात्र देश के अलग-अलग राज्यों से कोटा शहर में जाकर डॉक्टर और इंजीनियर बनने का सपना पूरा करना चाह रहे थे । लेकिन पढ़ाई और अन्य कारणों से इन छात्रों से सुसाइड कर लिया। सबसे बड़ी बात यह है कि लगभग सभी की उम्र 15 साल से 20 साल के बीच में है । इनमें से अधिकतर छात्र स्कूल की कक्षाओं के साथ ही डॉक्टर और इंजीनियर बनने के लिए कोचिंग भी ले रहे थे।

 

यह भी पढ़ें-शादी के बाद पत्नी प्रेग्नेंट, लेकिन पति से नहीं पसंद, आखिर में सीने में मार ली गोली

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Today: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में बदला मौसम, जानें कहां भारी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी