राजस्थान में 20 साल की लड़की को गाजर-मूली की तरह काट डाला, आखिरी सांस तक मारे चाकू...खुद भी मर गया

Published : Jul 22, 2023, 03:12 PM ISTUpdated : Jul 22, 2023, 03:13 PM IST
jhujhunu crime news

सार

राजस्थान में अपराध के मामले सारे रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। जहां दिनदहाड़े हत्याएं कर दी जा रही हैं। अब मामला झुझुनूं जिले से है, यहां 20 साल की लड़की को गाजर-मूली की तरह काटकर मौत के घाट उतार दिया गया।

झुझुनूं. राजस्थान के झुझुनूं जिले से खबर है। 35 साल के एक शराब कारोबारी ने बीस साल की युवती की हत्या कर दी। उसे उसके घर में घुसकर काट डाला। पुलिस उसे अरेस्ट कर पाती इससे पहले उसने खुद ने भी सुसाइड़ कर लिया। वह फंदे से लटका हुआ मिला। परिवार का आरोप है कि बेटी को काफी समय से वह परेशान कर रहा था। इस घटना के बाद गांव में तनाव के हालात बने हुए हैं। जिले के गुढागौड़जी थाना क्षेत्र के हांसलसर गांव का है।

प्रियंका टीचर बनना चाहती थी, कर रही थी बीएड

पुलिस ने बताया कि गांव में रहने वाली प्रियंका के घर के नजदीक ही एक शराब का ठेका है वहां पर सुरेश काम करता था। वह शादीशुदा बताया जा रहा है। उसके खिलाफ शराब तस्करी और मारपीट के भी कुछ केस दर्ज हैं। कई बार वह जेल भी जा चुका। पुलिस ने बताया कि कुछ दिन से प्रियंका उसके संपर्क में थी। बीस साल की प्रियंका बीएड कर रही थी ताकि वह सरकारी टीचर बन सके।

लड़की के गले और चेहरे पर किए अनगिनत वार, फिर खुद ने किया सुसाइड

देर रात वह अपने घर में थी। रात करीब ग्यारह बजे खाना खाने के बाद पूरा परिवार सोने चला गया। कुछ देर के बाद प्रियंका के कमरे से आवाज आई। रात एक बजे परिवार ने देखा तो एक युवक प्रियंका को चाकू मार रहा था। चेहरे, गले और पेट पर चाकू से कई वार किए और उसकी हत्या कर फरार हो गया। पुलिस सवेरे जांच करने आई तो पता चला कि एक युवक ने सुसाइड़ कर लिया। उसका फोन देखा तो उ सके स्टेटस में प्रियंका के साथ उसकी फोटो थी। उसने लिखा था..... जो मेरा है वह सिर्फ मेरा है, मैं समझौता नहीं कर सकता...। पुलिस का मानना है कि यह असफल प्रेम प्रसंग का मामला है। फिलहाल गांव में तनाव बना हुआ है, पुलिस बल तैनात है। दोनो लाशें मुर्दाघर में हैं।

यह भी पढ़ें-12वीं पास लड़के ने लगाई ऐसी ट्रिक: IAS अफसर बन गया उसका शिकार, राज खुला तो उड़ गए होश

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल