इसे कहते हैं कलयुग: एक भाई ने दूसरे भाई की गर्दन पर तलवार से किया इतना खतरनाक वार, कटकर दूर जा गिरी खोपड़ी

Published : Apr 25, 2023, 12:02 PM IST
shocking crime stories

सार

राजस्थान के झुंझुनू से खौफनाक वारदात सामने आई है। जहां दो चचेरे भाइयों में आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि खून में तब्दील हो गया। एक भाई ने कार से तलवार निकाली और दूसरे की गर्दन कटकर मौत के घाट उतार दिया।

सीकर. राजस्थान के झुंझुनू जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो चचेरे भाइयों के बीच आपसी कहासुनी को लेकर विवाद इतना ज्यादा बढ़ा कि एक भाई ने दूसरे भाई के गले पर तलवार से इतना खतरनाक वार किया कि उसका सिर ही धड़ से अलग हो गया। हमला करने वाला आरोपी आज तक बदमाश था। फिलहाल अब झुंझुनू पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

झुंझुनू में दो भाइयों में शुरू हुआ खूनी संघर्ष

झुंझुनू पुलिस ने बताया कि झुंझुनू के पौंख इलाके में शंकरलाल सिलोलिया अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान उसके ताऊ का लड़का किशोर वहां पर आ गया। पहले तो दोनों आपस में बातचीत करते रहे। इसके बाद किसी बात को लेकर विवाद हुआ तो दोनों ने एक दूसरे पर हाथापाई करना शुरू किया इसके बाद किशोर ने अपनी गाड़ी से एक तलवार निकाली और फिर हमला कर दिया।

आपसी कहासुनी में चचेरे भाइयों में विवाद

वही मामले में परिजनों का कहना है कि किशोर और उसके चार पांच साथियों ने जानबूझकर एक षड्यंत्र रच कर शंकर की जान ली है। आरोपी पिछले कई दिनों से शंकर को मारने की फिराक में थे। जिसके बाद शंकर को मारा। हालांकि अभी तक परिजनों ने मामले में कोई भी रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई है लेकिन पुलिस ने आरोपी किशोर की तलाश शुरू कर दी है।

मृतक भाई 5 भाइयों में सबसे छोटा था

ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी गांव से ज्यादातर बाहर ही रहता था। जो गाड़ी चलाने का काम करता है। जब भी गांव आता तो यहां शराब पीकर उत्पात मचाता और पूरे गांव को परेशान भी करता। 2 दिन पहले भी किशोर ने गांव में उत्पात मचाया था। वहीं मृतक की सुनकर पांच भाइयों में सबसे छोटा था। जो गांव में रहकर ही मजदूरी का काम किया करता था।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल