राजस्थान में मरी मानवता: 100 साल की महिला को पीट-पीटकर मार डाला, बजुर्ग का कसूर-वो 2 भाइयों को बचाने आई थी

Published : Apr 25, 2023, 11:19 AM IST
shocking crime stories hanumangarh crime

सार

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले से मानवता  को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। दो सगे भाइयों की लड़ाई में एक 100 साल की बुजुर्ग महिला उन्हें बचाने के लिए आई। लेकिन आरोपी ने उसी बेबस महिला को खौफनाक मौत देकर मार डाला।

हनुमानगढ़. राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दो भाइयों के विवाद में पड़ोस में रहने वाली एक 100 साल की बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मौत भी कोई आकस्मिक नहीं बल्कि उसे पीट-पीटकर मार दिया गया। अब पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।

दोनों भाई बन चुके थे एक-दूसरे की जान के दुशमन

हनुमानगढ़ पुलिस ने बताया कि वार्ड नंबर 24 निवासी मोहन लाल ने मामला दर्ज करवाया कि उसके पड़ोसी बब्बू उर्फ सतनाम का उसके ही भाई राजू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के चलते दोनों ने एक-दूसरे पर हमला करना शुरू कर दिया। ऐसे में राजू भागकर मोहनलाल के घर पर आ गया। जहां उसकी 100 साल की मां परमेश्वरी भी मौजूद थी।

बुजुर्ग दोनों भाइयों को बचाने आई थी...लेकिन उसे ही मार डाला

दोनों सगे भाइयों को लड़ते देख कर मोहनलाल और उसकी मां परमेश्वरी ने उन्हें बचाने की कोशिश की। लेकिन आरोपी बब्बू ने तो उन पर ही हमला करना शुरू कर दिया। परमेश्वरी देवी पर बब्बू ने करीब 20 से 30 वार कर दिए। जिससे कि परमेश्वरी देवी बुरी तरह से लहूलुहान हो गई। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने परमेश्वरी देवी को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस का एक्शन-12 घंटे के अंदर आरोपी को पकड़ा

घटना को लेकर पुलिस में परमेश्वरी देवी के बेटे मोहनलाल ने सतनाम उर्फ बब्बू के खिलाफ अपनी मां को मारने का मामला दर्ज करवाया। महज 12 घंटे में ही पुलिस ने आरोपी बब्बू उर्फ सतनाम को गिरफ्तार कर लिया जो हनुमानगढ़ से भागने की फिराक में था।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल