वाह रे इश्क...दो लड़कियों को पहली मुलाकात में हुआ प्यार, 'एक पति बनेगी-दूसरी पत्नी'

Published : Jun 08, 2025, 08:28 AM IST
 two girls love with each other

सार

lesbian girls love story : राजस्थान के झुंझुनू जिले की दो लड़कियों का प्यार इन दिनों खूब चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों साथ जीने मरने की कसमें खा चुकी हैं। एक की तो शादी भी हो चुकी है...लेकिन उसने पति को छोड़ दिया है।

lesbian girls love story : राजस्थान के झुंझुनूं जिले के मैनपुरा गांव में एक अनोखी प्रेम कहानी ने सबका ध्यान खींचा है। यहां एक विवाहिता महिला और एक युवती के बीच पनपे प्रेम संबंध ने पूरे गांव में हलचल मचा दी है। दोनों ने समाज की परंपराओं को चुनौती देते हुए अपने रिश्ते को स्वीकार किया है और अब साथ जीवन बिताने का इरादा भी जता चुकी हैं।

रेणु और अंजू की जब हुई पहली मुलाकात

मामले की शुरुआत कुछ माह पहले हुई जब मैनपुरा की रहने वाली अंजू और कालोटा गांव की विवाहिता रेणु की मुलाकात हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बात इतनी आगे बढ़ गई कि रेणु ने अपने पति और ससुराल को छोड़ दिया। दोनों ने घरवालों के विरोध की परवाह किए बिना बैंगलुरु जाकर लिव-इन रिलेशनशिप में रहना शुरू कर दिया।

दोनों लड़कियों ने साथ जीने मरने का किया फैसला

हाल ही में जब यह दोनों महिलाएं गांव लौटीं तो मामला तूल पकड़ गया। विवाहिता के ससुराल वालों को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, वे युवती के घर पहुंच गए और विरोध में जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना मिलते ही उदयपुरवाटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पूछताछ में विवाहिता ने स्पष्ट किया कि वह अपनी मर्जी से युवती के साथ रह रही है और उस पर किसी प्रकार का दबाव नहीं है। उसने पुलिस से अपील की कि उसे और उसकी साथी को सामाजिक दबाव और धमकियों से सुरक्षा दी जाए।

पूरे देशभर में इस लव स्टोरी के चर्चे

पुलिस का कहना है कि दोनों महिलाएं बालिग हैं और अपने निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हैं। इस प्रेम कहानी ने न केवल गांव बल्कि पूरे जिले में चर्चा को जन्म दे दिया है। यह मामला न सिर्फ सामाजिक परंपराओं को सवालों के घेरे में लाता है, बल्कि समानता और स्वतंत्रता के अधिकार की भी एक मिसाल बनता नजर आ रहा है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल
Weather Forecast 11 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बदला मौसम, बारिश-तूफान को लेकर आया बड़ा अपडेट