प्यार में आशिक बना क्रूर: प्रेमिका को देखते ही खो बैठा आपा...फिर तो चीख-पुकार मच गई

Published : Apr 02, 2024, 07:30 PM IST
Jhunjhunu News

सार

राजस्थान के झुंझुनू जिले से शॉकिंग खबर सामने आई है। जहां एक प्रेमी प्रेमिका की सगाई होने पर इस तरह  क्रूर बन गया कि ब्लेड से कईयों को काट डाला। उसने खुद के गले-हाथ और शरीर के कई अन्य जगहों पर ब्लेड मारी।

झुंझुनू. राजस्थान के झुंझुनू जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है । झुंझुनू जिले के सिंघाना थाना पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती है । उसके गले , हाथ और शरीर के कई अन्य जगहों पर ब्लेड से कटने के गंभीर निशान है । हालांकि उसके खिलाफ अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है । उसका नाम शशांक है । पुलिस ने कहा फिलहाल जांच पड़ताल कर रहे हैं।

आशिकी गई तो प्रेमी ने कई लोगों को ब्लेड से काट डाला

सिंघाना थाना पुलिस ने कहा कि जयपुर जिले के चोमू कस्बे का रहने वाला शशांक झुंझुनू जिले के सिंघाना इलाके में स्थित हमीरवास गांव में पहुंचा था। गांव में एक युवती की सगाई हो रही थी। सगाई में पहुंचने के बाद उसने हंगामा कर दिया और अपने बैग ब्लेड निकालकर खुद को काटने की कोशिश की । लोगों ने उसे रोका तो उसने कई लोगों को ब्लेड से काट डाला।‌ इस पर लोगों ने उसे जबरन पकड़ और पकड़कर पीट दिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया । इस बीच उसने खुद के गले , हाथ और अन्य जगहों पर ब्लेड से गंभीर घाव कर लिए।

8 साल पहले फेसबुक पर हुई थी दोस्ती

शशांक ने पुलिस को बताया कि उसकी पहचान 8 साल पहले फेसबुक पर युवती के साथ हुई थी। दोनों कई बार मिल भी चुके हैं और शादी करने की प्लानिंग भी कर रहे थे । शशांक ने कहा कि युवती के परिजन उसकी जबरदस्ती शादी कर रहे हैं । वह शादी नहीं करना चाहती ।उधर पुलिस ने इस मामले में युवती के परिजनों से फिलहाल कोई बातचीत नहीं की है । परिजनों ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया है । युवती की शादी इसी महीने की जा रही है।

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 9 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट
Weather Update 8 August 2026: दिल्ली-NCR से राजस्थान तक बारिश-तूफान का असर, जानें आपके शहर का हाल