खुद अपने सपने को पूरा नहीं कर पाई, लेकिन गांव की लड़कियों को बना दिया हॉकी प्लेयर, जानें कौन है यह महिला सरपंच

Published : May 19, 2023, 03:17 PM IST

राजस्थान के झुझुनूं शहर के लांबी अहिर गांव की महिला सरपंच का हॉकी प्लेयर बनने का अपना सपना तो शादी होने के चलते पूरा नहीं हो पाया। लेकिन उसने सरपंच बनते ही गांव की लड़कियों को मोटिवेट कर आखिरकार हॉकी प्लेयर बना दिया। जानिए इस महिला सरपंच के बारे में।

PREV
18

अक्सर हम देखते हैं कि शादी से पहले लड़कियों के कई सपने होते हैं। लेकिन कई बार तो होता यह है कि या तो घरवालों की वजह से वह सपने पूरे नहीं कर पाती या फिर शादी के बाद बच्चों की परवरिश में वह अपने सपनों को भूल जाती है।

28

लेकिन राजस्थान की एक महिला सरपंच ऐसी है जो शादी से पहले अपने सपने को पूरा नहीं कर पाई। लेकिन अब शादी के बाद अपने सपने को साकार कर दिया।

38

हम बात कर रहे हैं राजस्थान की महिला सरपंच नीरू यादव की। जिसे पढ़ाई के दौरान हॉकी खेलने का काफी शौक था। लेकिन किसी कारण से वह अपने इस सपने को पूरा नहीं कर पाई।

48

शादी होने के बाद साल 2020 में जब गांव की सरपंच बनी तो गांव की लड़कियों को ट्रेनिंग देकर हॉकी टीम तैयार कर ली। इस महिला सरपंच ने लड़कियों को हॉकी के सहित तमाम वह सुविधाएं उपलब्ध करवाई जिससे लड़कियां हॉकी में ट्रेंड हो सके।

58

यह महिला सरपंच राजस्थान के झुंझुनू जिले की लांबी अहिर ग्राम पंचायत की सरपंच नीरु यादव है। जिसकी तैयार की हुई टीम अब तक कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी है। हाल ही में राजस्थान में हुए ग्रामीणो ओलंपिक में यह टीम ब्लॉक स्तर पर जीती भी थी।

68

हॉकी वाली सरपंच के नाम से फेमस नीरू यादव का कहना है कि उनका एक ही सपना है कि लड़कियों में जो भी प्रतिभाएं हैं उन्हें आगे लाना चाहिए। उसके लिए उनके परिवार ही नहीं बल्कि उनके हर एक परिचित को उनकी हौसला अफजाई करनी चाहिए।

78

नीरू यादव का कहना है कि राजस्थान में भी हरियाणा की तरह लड़कियों को खेल में आगे बढ़ाना चाहिए। आज हरियाणा की लड़कियां नेशनल प्लेयर है। यदि ऐसा राजस्थान में भी होता है तो यहां लड़कियां और भी ज्यादा खेल से जुड़ेगी।

88

आपको बता दें कि नीरू यादव को राजस्थान में हो कि सरपंच के नाम से भी जाना जाता है। केवल इतना ही नहीं नीरू अन्य सामाजिक कार्य से भी जुड़ी हुई है। फिर चाहे बात ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को जागरूक करने की हो या फिर अन्य कोई मुद्दा हमेशा नीरू आगे ही रहती है।

Recommended Stories