झुंझुनू (jhunjhunu news). करीब 32 सेकंड का यह खौफनाक वीडियो राजस्थान के झुंझुनू शहर का है। शहर के सूरजगढ़ कस्बे का यह वीडियो 17 मार्च का है लेकिन वीडियो अब सामने आया है। दरअसल झुंझुनू नगर पालिका क्षेत्र है। यहां आवारा मवेशियों से लोग परेशान हैं। बीच बाजार मवेशी कभी भी उग्र रूप धारण कर लेते हैं। 17 मार्च को भी यही हुआ। जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सामाजिक कार्यक्रम में शामिल महिलाओं के बीच घुसे सांड
दरअसल 17 मार्च की शाम करीब 5:00 बजे वार्ड नंबर 5 में रहने वाली 35 से 40 महिलाएं सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आई थी। दरअसल घर में दो जुड़वा बेटियों का जन्म हुआ था, उन्हीं का जलवे का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। नजदीक ही मंदिर में यह कार्यक्रम रखा गया था ।घर से लेकर मंदिर तक लोकगीत गाती हुई महिलाएं गुजर रही थी, इसी दौरान दो सांड वहां से गुजरे। अचानक आमने-सामने हो गए। उसके बाद दोनों सांडों ने ऐसा आतंक मचाया कि लोग अपनी दुकानें बंद करके भाग गए।
ऐसा ताडंव मचाया कि मच गई चीख पुकार
सांड महिलाओं के समूह के बीच में से लड़ते हुए भागने लगे। अचानक मची भगदड़ में बच्चे नाली में गिर गए। कुछ महिलाओं के चोट आई जिससे वहां पर चीख-पुकार मच गई। लोगों ने उन्हें जैसे-तैसे काबू करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। इस लड़ाई में 5 मोटरसाइकिल भी चकनाचूर हो गई। एक कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
लोगों में नगरपालिका के खिलाफ फैला रोष
स्थानीय लोगों का कहना था कि नगरपालिका की कमी के कारण आवारा मवेशी लगातार बढ़ रहे हैं। इस घटना में संतोष देवी , पुष्पा देवी , चंद्रपति देवी, ममता देवी , फूलवती, मंजू देवी समेत 9 महिलाएं घायल हो गई। इनमें से 5 महिलाओं को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। दो की हालत गंभीर बनी हुई है । इस घटना के बाद से लोगों में नगरपालिका के खिलाफ गहरा रोष है। कुछ बच्चे भी चोटिल हुए हैं। उनका नजदीक ही अस्पताल में उपचार किया गया है।
इसे भी पढ़े- हैरान करने वाला वीडियोः घर के बाहर खेल रहा था 4 साल का मासूम, सांड ने किया खतरनाक अटैक
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।