राजस्थान के सबसे बड़े गैंगस्टर का वीडियो आया सामने....गुंडा- बदमाश बनने वालों को दे रहा क्या नसीहत, देखें VIDEO

Published : Mar 18, 2023, 03:28 PM ISTUpdated : Mar 18, 2023, 03:30 PM IST
गैंंगस्टर राजू मांजू

सार

राजस्थान के एक नामी गैंगस्टर जो कि अभी पुलिस की गिरफ्त में है उसका एक वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। 007 गैंग का गैंगस्टर राजू मांझू अपने जीवन से युवा वर्ग को क्या नसीहत दे रहा है देखिए खुद ही। वीड़ियो कहां से बनाया गया यही चर्चा चल रही।

 

जोधपुर (jodhpur news). राजस्थान के एक नामी गैंगस्टर का वीड़ियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उसने एक मिनट 22 सेकंड बात करते हुए दिखाई दिया है और अपना पक्ष रख रहा है। इस नामी गैंगस्टर का नाम राजू मांजू है और वह फिलहाल जोधपुर पुलिस की पकड़ में है और जेल में है। फिर भी उसका वीड़ियो कैसे बाहर आया इस बारे में फिलहाल कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। हालाकि पुलिस छानबीन कर रही है।

वीड़ियो में गैंगस्टर यह सब बोल रहा युवा वर्ग के लिए

वीडियो में वह एक कमरे में बैठा दिखाई दे रहा है और टीशर्ट पहने है। पीछे रोशनदान दिख रहा है। वीडियो में वह बता रहा है कि यह वीड़ियो युवा वर्ग के लिए बना रहा है। वह बता रहा है कि कितनी कठनाई होती है अपराधी के जीवन में। वह अपने माता पिता से बात नहीं कर सकता। अपने बहन भाई से मिल नहीं सकता। दोस्तों के पास नहीं बैठ सकता। हर पल उसे पुलिस का डर रहता है । पुलिस के डर के कारण वह न खा पाता है और न ही सो पाता है। राजू मांजू वीडियो में बोल रहा है कि किस तरह से वह अपराध की दुनिया में आया। उसने बताया कि वह सिर्फ सोशल मीडिया पर रील बनाता था और वीडियो डालता था। उसके बाद धीरे धीरे अपराधियों के संपर्क में आया और फिर खुद भी अपराध के रास्ते पर आ गया। अब वह पुलिस से बचता रहा। लेकिन ज्यादा दिन आंख मिचौली नहीं चली।

उल्लेखनीय है कि राजू मांजू और उसके साथी राजेश सिहाग को दो दिन पहले ही जोधपुर जिले की लोहावट पुलिस ने पकड़ा है। उस पर कई गंभीर अपराध दर्ज है। कुछ दिन पहले उसके पास मिली एक गाड़ी से तीन करोड़ रुपए से ज्यादा की एमडी ड्रग्स भी बरामद की गई थी। उसकी लंबे समय से तलाश चल रही थी।

इसे भी पढ़े- पुलिस को लगा जैकपॉटः ड्रग डीलिंग कर रहे 007 गैंग के बदमाश धराए, चर्चित राजू ठेहट मर्डर को लेकर दोनो ने किया बड़ा खुलासा

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी