जन्मदिन के जश्न के बीच डिस्को में नशेड़ी लड़की ने कर दिया तगड़ा कांड, जिस लड़के का बर्थ डे था वह पहुंचा अस्पताल

Published : Feb 27, 2023, 01:00 PM IST
केक

सार

राजस्थान के जोधपुर शहर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़के को होटल में पहुंच बर्थ डे मनाना इतना भारी पड़ा की उसे जन्मदिन वाले दिन ही हॉस्पिटल जाना पड़ा। नशे में धुत लड़की ने झगड़ा करते हुए इतने चाकू मारे कि फ्लोर पर बहा खून ही खून।

जोधपुर (jodhpur). राजस्थान के जोधपुर जिले में अपने साथियों के साथ जन्मदिन मनाना एक लड़के को महंगा पड़ गया। वह अपने दोस्तों के साथ एक होटल में पहुंचा वहां पर बीयर बार में कुछ लड़के लड़कियां पहले से मौजूद थे और डांस कर रहे थे। बार के नजदीकी एक टेबल पर केक काटा गया तो उसके बाद बवाल हो गया। इतना हंगामा मचा कि जिस का जन्मदिन था उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ गया । मामला जोधपुर के रातानाडा थाना इलाके का है ।

दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने युवक पहुंचा डिस्को रूम

पुलिस ने बताया कि रातानाडा थाना इलाके में पुलिस लाइन के सामने एक होटल में संजय गोस्वामी अपना जन्मदिन मना रहा था। संजय के साथ उसके दोस्त और परिवार के कुछ लोग थे। जिस होटल में वह लोग गए थे वहां पर पहले ही कुछ लड़के लड़कियां मौजूद थे, जो डिस्को में डांस कर रहे थे। उनमें से अधिकतर नशे में थे। संजय ने जब के काटा तो वहां पर एक लड़की आ गई और संजय के हाथ से उसने चाकू ले लिया।

नशे में चूर लड़की चाकू लहरा करने लगी डांस

केक काटने वाला चाकू उठा कर नशे में चूर लड़की उसी हथियार को हवा में लहरा डांस करने लगी। ऐसा करने पर संजय और उसके साथियों ने लड़की को टोका इसके बाद वह लड़की वहीं पर चाकू रख कर चली गई, लेकिन इसके बाद लड़की अपने कुछ साथियों को वहां ले आई और संजय एवं दूसरे पक्ष में विवाद हो गया।

झगड़े के दौरान बर्थ डे बॉय को मारा चाकू, फ्लोर पर फैला खून ही खून

विवाद के दौरान लड़की के साथ आए एक लड़के ने संजय को बुरी तरह पीटा और उसे चाकू मार दिया। चाकू मारने के बाद जैसे ही खून फैलने लगा तो डिस्को थेक में हंगामा हो गया और भगदड़ मच गई। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और संजय को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में संजय ने अजय और बाबू नाम के दो लड़कों के खिलाफ पुलिस को रिपोर्ट दी है। देर रात से पुलिस अजय और बाबू को तलाश रहीं है लेकिन वह लोग फरार हैं। उनके बारे में अभी कोई जानकारी पुलिस के सामने नहीं आई है।

पुलिस का कहना है कि मामूली बात पर विवाद हुआ जिस लड़की के कारण पूरा घटनाक्रम हुआ उसे भी पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

इसे भी पढ़े- लव ट्रायंगल में हत्या: बीच सड़क पर छात्र को दौड़ा-दौड़ाकर मारे चाकू, पुलिस को CCTV से मिला अहम सुराग

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Today: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में बदला मौसम, जानें कहां भारी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी