स्कूल बच्चों से भरी वैन पलटी, नीचे दबे थे मासूम, लाशें निकली तो कांप उठा कलेजा

Published : Sep 09, 2024, 11:45 AM ISTUpdated : Sep 09, 2024, 03:14 PM IST
school bus hadsa

सार

राजस्थान के फलोदी जिले में एक स्कूल कैंपर के पलट जाने से दो बच्चों की मौत हो गई और 10 से ज्यादा घायल हो गए। हादसा सोमवार सुबह करीब 8 बजे हुआ, जब कैंपर रानीसर गांव से गुजर रही थी। घायल बच्चों को जोधपुर रेफर किया गया है।

फलोदी. राजस्थान के फलोदी जिले में सोमवार सुबह करीब 8 बजे एक स्कूल कैंपर पलटने से बड़ा हादसा हो गया है। जिसमें दो बच्चों की मौत और करीब 10 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि कैंपर मरुस्थल पब्लिक स्कूल का था। 

कैंपर में थे 15 बच्चे

मौके पर पहुंची फलौदी थाना पुलिस ने बताया की घटना रानीसर गांव की है। सोमवार सुबह जब एक कैंपर बच्चों  को भरकर स्कूल ले जा रहा था, तभी गांव से गुजरते समय हादसा हो गया। उसमें करीब 15 बच्चे सवार थे। सभी बच्चे गांव के नजदीक स्थित एक निजी स्कूलों में पढ़ने जा रहे थे, लेकिन अचानक गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई और खेतों में फंस गई। इस हादसे में अब तक दो बच्चों की मौत हो चुकी है। 10 से ज्यादा बच्चे अस्पताल में भर्ती है उनकी हालत गंभीर है। सबसे बड़ी बात यह है कि सभी बच्चों की उम्र 6 साल से लेकर 10 साल के बीच की है ।

हादसा देखकर दौड़े किसान

खेतों में काम कर रहे किसानों ने तुरंत गांव के अन्य लोगों को इसकी सूचना दी और सभी ने मिलकर गाड़ी को सीधा किया। सभी बच्चों को निजी वाहनों से नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया गया, लेकिन तब तक दो बच्चों की मौत हो चुकी थी । गंभीर घायल 10 बच्चों को जोधपुर रेफर किया गया है। स्थानीय लोगों ने कहा कि कैंपर गाड़ी अचानक सड़क के किनारे से गुजरने के दौरान बेकाबू होकर खेत में पलट गई, जिन दो बच्चों की मौत हुई है उनके सिर में गंभीर चोट लगी है ।

मरुस्थल पब्लिक स्कूल का कैंपर

कैंपर गाड़ी गांव के पास स्थित मरुस्थल पब्लिक स्कूल की थी , जो पडियाल मार्ग से होकर गुजर रही थी। घटना के बारे में सुनकर स्कूल प्रबंधन और बच्चों के परिजन अस्पताल पहुंचे। वहां पता चला बच्चों को जोधपुर के लिए रेफर कर दिया है तो वे लोग जोधपुर जिला अस्पताल पहुंचे । वहां बच्चों का इलाज किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें : अजमेर में बंद रहेंगे सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Weather Update: गुलाबी शहर जयपुर में बारिश-ओले का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड?
'अब कोई पुरुष जन्म नहीं लेना चाहेगा', मौत से पहले बता गया सबसे सीक्रेट सच