कौन है राजस्थान की ये लड़की जिसने CM अशोक गहलोत, एक्टर सोनू सूद समेत कई बड़ी हस्तियों से मांगी मदद, वजह है शॉकिंग

Published : Jun 12, 2023, 01:49 PM IST
rajasthan victim girl

सार

राजस्थान में एक लड़की ने प्रदेश मुखिया सीएम गहलोत मदद करने वाले मसीहा के रूप में फेमस एक्टर सोनू सूद समेत कई अन्य बड़ी हस्तियों से मदद मांगी है। उसने यह मदद अपने पिता से सुरक्षा के लिए मांगी है। अपने ही पिता के खिलाफ मद मांगने की वजह हैरान करने वाली।

जोधपुर (jodhpur News). जोधपुर में रहने वाली ये लड़की तान्या शर्मा है। इसे हाल में ही सखी सेंटर पहुंचाया गया है और वहां पर फिलहाल पुलिस की देखरेख में रह रही है। अपने पिता पर अपनी दूसरी शादी जबरन कराने का आरोप लगाने वाली तान्या शर्मा पहले से शादी शुदा है। अब उसने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीएम नरेन्द्र मोदी, फिल्म स्टार सोनू सूद समेत कई बड़ी हस्तियों से मदद मांगी है।

जोधपुर की लड़की ने बचपन के साथी से की शादी, पिता को नहीं पसंद आया ये रिश्ता

दरअसल जोधपुर की रहने वाली तान्या शर्मा और सुरेन्द्र सांखला दोनो बालेसर इलाक के रहने वाले हैं। दोनो बचपन के साथी थी और बालिग होकर दोनो ने शादी कर ली। तान्या के पिता इस शादी के खिलाफ थे। दोनो ने इसी साल जनवरी में शादी की। उसके बाद तान्या के पिता ने बेटी की मिसिंग कम्पलेन थाने में दे दी। बालेसर पुलिस तान्या शर्मा को बरामद कर लाई। तान्या का आरोप है कि उसके बाद उसे लगातार कैद में रखा जाने लगा। उसके पिता ने इसके बाद छत्तीसगढ़ राज्य के कांकेर जिले में रहने वाले जितेन्द्र जोशी नाम के युवक के साथ जबरन शादी तय कर दी। एक मई 2023 को यह शादी की गईं।

लड़की ने सीएम गहलोत और एक्टर सोनू सूद से मांगी मदद

तान्या का आरोप है कि उसे कभी राजस्थान तो कभी छत्तीसगढ में अलग अलग जिलों में रखा गया। उसे कैद किया गया और यातनाएं दी गई। कांकेर जिले से उसे रायपुर ले जाया गया। आखिर जब उसे अस्पताल लाया गया तो किसी से फोन लेकर उसने अपने पहले पति राजेन्द्र को सूचना भेजी और बाद में सोशल मीडिया पर मदद के लिए ट्वीट किए। इसका असर यह रहा कि उसे पुलिस ने बरामद किया और कांकेर के एक सखी सेंटर में लाया गया। अब वह अपने पहले पति के पास जोधपुर आना चाहती है। उसने मदद के लिए सीएम अशोक गहलोत, सोनू सूद, पीएम नरेन्द्र मोदी समेत कई बड़े लोगों को ट्वीट कर मदद की गुहार लगाई है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Honor Killing: 25 में पति की मौत, 30 में हुआ प्यार तो ससुराल वालों ने दोनों को जिंदा जलाया
कौन हैं कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की दुल्हन, जयपुर में कर रहे भव्य शादी